Sunday, 29 November 2026
Breaking
भारत में AI इंफरेंस सेवा के लिए E2E Networks का Blaze प्लेटफॉर्म, एक API से कई ओपन मॉडल तक पहुंच Google DeepMind प्रमुख ने AI क्षमता में तेज प्रगति का श्रेय सेल्फ-इम्प्रूवमेंट को दिया, मानव निगरानी पर भी जोर सऊदी अरब में मिसाइल अवरोधन का दावा, हूती समूह ने रियाद हवाई अड्डे और ऊर्जा ठिकानों पर हमले की बात कही अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में स्कूल के पास विस्फोट, 10 लोगों की मौत और 110 घायल; बच्चों पर भारी असर महिला आरक्षण और परिसीमन पर संसद में टकराव के आसार, सरकार के प्रस्ताव पर दलों के बीच समर्थन-विरोध लोकसभा सीटों में 50 प्रतिशत तक वृद्धि के प्रस्ताव पर संसद का विशेष सत्र, परिसीमन विधेयक 30 नवंबर को पेश होने की तैयारी वित्त मंत्रालय ने आर्थिक गतिविधियों में मजबूती के संकेत बताए, महंगाई पर पश्चिम एशिया और अल नीनो का जोखिम

भाजपा मण्डल की संयुक्त बैठक का आयोजन

भाजपा मण्डल की संयुक्त बैठक का आयोजन Rajasthan
View story

भाजपा मण्डल की संयुक्त बैठक का आयोजन

राजाखेड़ा। भारतीय जनता पार्टी राजाखेड़ा नगर, नाहिला व मरैना मण्डल की संयुक्त बैठक का आयोजन कस्बे के बनखंडेश्वर मंदिर पर किया गया । जहाँ भाजपा द्वारा प्रदेश स्तर पर चलाए जा रहे टिफिन पर चर्चा अभियान में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अपने अपने विचार रखे। बैठक में मुख्य वक्ता धौलपुर जिला संगठन सह प्रभारी डॉ. लोकेश चतुर्वेदी रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा यह अभियान सभी मण्डल स्तर पर चलाया जा रहा है, आगामी विधानसभा चुनाव अब नजदीक है जिसको लेकर एक एक भाजपा कार्यकर्ता की चुनाव में अहम भूमिका होगी, प्रदेश में भाजपा सरकार आएगी। डॉ चतुर्वेदी ने कहा कि 2023 के विधानसभा चुनाव में राजाखेड़ा की सीट भी भाजपा के हिस्से में जाएगी, यहां की जनता अब मन बना चुकी है क्योंकि झूठे व खोखले वादों को जनता समझ चुकी है। विधानसभा प्रभारी डॉ मनोज शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज भारत नई ऊंचाइयों पर है राजस्थान भी अब बदलाव की ओर है जल्द ही भाजपा का सुशासन आने वाला है। इस दौरान विधानसभा विस्तारक बलवीर सिंह, मधुसूदन शर्मा,कुंवर सिंह,राम किशोर शर्मा,दिलीप पाराशर, कप्तान सिंह, उदयभान सिंह,पिंकी सिकरवार,रूप सिंह, मोहन प्रकाश,मुन्ना लाल,रामशंकर लहचोरिया, राजेन्द्र पटसरिया, के.के त्यागी,गिर्राज सिंह,उदय सिंह निषाद,राजवीर बघेल,इंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

Comments (0)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *