Monday, 30 November 2026
Breaking
स्विट्जरलैंड में हथियार निर्यात नियमों में ढील के पक्ष में 54.3% वोट, यूक्रेन को आपूर्ति पर रोक बरकरार रूस-यूक्रेन में हवाई हमले तेज, AP के मुताबिक कम से कम छह लोगों की मौत GitHub दिसंबर से भारत में Enterprise Cloud data residency लाने की तैयारी में NSE-BSE ने आठ सरकारी कंपनियों पर ₹1.63 करोड़ के जुर्माने लगाए Tata Sons की आज बोर्ड बैठक, RBI लिस्टिंग और SP Group के ₹25,000 करोड़ प्रस्ताव पर नजर हाईकोर्ट के निर्देशों का पालन नहीं होने पर मुरैना कलेक्टर पर ₹10,000 की कॉस्ट धौलपुर–आगरा रेलखंड पर 30 नवंबर से री-गर्डरिंग, 1–2 दिसंबर को चार ट्रेनें रद्द

ड्रग एब्यूज एवं इसके दुष्परिणामों के बारे में आमजन को करें जागरूक

ड्रग एब्यूज एवं इसके दुष्परिणामों के बारे में आमजन को करें जागरूक Dholpur
View story

धौलपुर।नशीले पदार्थों की मांग में कमी हेतु राष्ट्रीय कार्ययोजना (एनएपीडीडीआर) के संबंध में अर्न्तविभागीय समन्वय समिति की बैठक जिला कलक्टर अनिल कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई बैठक में जिला कलक्टर ने जिले के शिक्षण सस्थाओं में ड्रग एब्यूज एवं इसके दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करने हेतुु सेमीनार, ऑरिऐन्टेशन कोर्स, काउन्सलिंग, वर्क शॉप आयोजित करवाने के निर्देश दिये। शिक्षण संस्थाओं में निबन्ध, भाषण, पोस्टर प्रतियोगिता, रैली के माध्यम से ड्रग एब्यूज के दुस्परिणामों के बारे में जागरूक करने के निर्देश दिये। हाई रिस्क एरिया में एनजीओ, नेहरू युवा केन्द्र, व प्रतिष्ठित क्लस के माध्यम से आमजन को जागरूक करें। नवजीवन योजनान्तर्गत जिला कार्यकारी समिति के माध्यम से जिले में ड्रग एब्यूज एवं इसके दुष्परिणामों के बारे में प्रचार करवाना सुनिश्चित करें। मोबाईल वैन के माध्यम से आमजन को जागरूक करें। जिले में इलैक्ट्रॉनिक व प्रिंट मीडिया के माध्यम से भी ड्रग एब्यूज एवं इसके दुष्परिणामों के बारे में प्रचार-प्रसार करवाने के निर्देश दिये बैठक में प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डा. समरवीर सिंह सिकरवार सहायक निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग दीपेन्द्र सिंह शेखावत, सहायक निदेशक जिला बाल संरक्षण इकाई विश्वदेव पाण्डेय सहित अन्य उपस्थित रहे।

Comments (0)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *