संभाग स्तरीय धरना प्रदर्शन में महासंघ एकीकृत के धौलपुर से सैकड़ों कर्मचारी लेंगे भाग
धौलपुर।अखिल राजस्थान राज्य संयुक्त कर्मचारी महासंघ एकीकृत के प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र सिंह राठौड़ द्वारा कर्मचारियों की वाजिब मांगों को मनवाने के लिए पूरे प्रदेश में संभाग स्तरीय धरना प्रदर्शन कर प्रदेश की सरकार तक बात पहुंचा कर सरकार को जगाना है और मांगों को मनवाना है । इसी क्रम में 23 जनवरी को अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकीकृत की ओर से संभाग स्तर पर होने वाले धरने में धौलपुर जिले से भाग लेने को लेकर महासंघ एकीकृत के जिला अध्यक्ष चंद्रभान चौधरी ने बताया कि 23 जनवरी को कर्मचारियों की मांगों के संबंध में संभाग स्तर पर होने वाले धरना प्रर्दशन में धौलपुर से सैकड़ों कर्मचारी भाग लेंगे। महामंत्री योगेश पाण्डे ने सभी संगठनों व सभी कर्मचारियों को एकजुट रहते हुए, सरकार से हर संभव प्रयास कर कर्मचारियों की मांगों को मनवाने हेतु कर्मचारियों से धरना प्रदर्शन में एकत्रित होने की अपील की। गिरदावर संघ के अशोक कुलश्रेष्ठ ने बताया कि 23 जनवरी से विधानसभा सत्र शुरू होने जा रहा है जिसको लेकर संभाग स्तरीय धरना प्रदर्शन के माध्यम से मुख्यमंत्री का ध्यानाकर्षण कर्मचारियों की वाजिब मांगो की तरफ कराया जा रहा है। महासंघ एकीकृत की ओर से पूरे प्रदेश में संभाग स्तरीय धरना प्रदर्शन किए जा रहे हैं ऐसे में देखने वाली बात यह होगी कि मुख्यमंत्री इस बजट सत्र में राज्य के कर्मचारियों को क्या सौगात दे सकते हैं !
- UPSC CDS-I 2026 का फाइनल रिजल्ट जारी, IMA, नेवल और एयरफोर्स अकादमी के लिए 243 उम्मीदवार चयनित
- ईरान से जुड़े कथित नेटवर्क पर अमेरिका की कार्रवाई, भारत और तुर्किये की कंपनियों व व्यक्तियों पर प्रतिबंध
- सोशल मीडिया कंपनियों की कानूनी सुरक्षा पर सरकार में मंथन, Safe Harbour खत्म करने का प्रस्ताव चर्चा में
- AI सिस्टम की सुरक्षा के लिए CERT-In के नए दिशानिर्देश, गंभीर घटना की रिपोर्ट 6 घंटे में
- बाल तस्करी के आरोपों पर NHRC सक्रिय: राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र से दो सप्ताह में रिपोर्ट तलब

अनुराग बघेल ( पत्रकार )
धौलपुर राजस्थान



