
Dholpur News dlpNewsTv
भाजपा की भावी सरकार मैं ओबीसी वर्ग का होगा बड़ा योगदान- जयवीर पोसवाल
धौलपुर।भारतीय जनता पार्टी जिला धौलपुर ओबीसी मोर्चा द्वारा राजस्थान के सह प्रभारी प्रोफेसर पंकज चौधरी के धौलपुर आगमन पर दर्जन भर गांवों में दयेरी,सियापुरा, हिनौता, सीसेन पूरा, विचोला तोर,मनियां सहित दर्जनभर गांव में संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चौधरी ने कहा राज्य की सरकार जनता का भरोसा खो चुकी है। आमजन से जूठे वादे कर सत्ता हासिल की ओर सत्ता आने पर जनता से किए एक भी वादे को पूरा नहीं किया। प्रदेश भर में कोंग्रेस के खिलाफ़ भरी रोष है।भाजपा नेता जयवीर पोसवाल ने बताया कि काग्रेस सरकार विकास का दिखावा कर रही है। भाजपा शासन में चलाई गई योजनाओं का नाम बदलकर काम चला रही है। कांग्रेस सरकार आंतरिक लड़ाई में उलझी हुई है कुर्सी बचाने के लिए प्रदेश व जनता को दशकों पीछे धकेल दिया। देश में कानून व्यवस्था चरमराई हुई है।किसान,युवा,
बेरोजगार, कर्मचारी धरना प्रदर्शन और आंदोलन के लिए मजबूर हैं। राज्य में सत्ता परिवर्तन तय है। कार्यक्रम आयोजक महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रानू त्यागी ने धन्यवाद देते हुए कहा जो सरकार महिलाओं को सुरक्षा नहीं दे सकती, उस सरकार का जाना निश्चित है। कार्यक्रमों का संचालन विजय त्यागी ने किया।
इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विशंभर दयाल शर्मा ,
हरीनिवास प्रधान, ओबीसी मोर्चा जिला प्रभारी बहादुर सिंह जाट, उप प्रधान दुष्यंत बघेल देवराज चाड़ डॉ.मनोज शर्मा, विजय त्यागी,अगयेश त्यागी, गुरेंद्र सिंह कंग, जिला मंत्री विनय परमार, नंदकिशोर शुक्ला,सुरदीप राजकुमार, ब्रजमोहन शर्मा, रितिक वर्मा, देशराज, नरेंद्र पोसवाल, सोनू त्यागी, सीताराम कुशवाह, चुरामणि त्यागी आदि मौजूद रहे।

- आगरा में 24 अक्टूबर को The Sapphire Night, Masoom Sharma करेंगे Live Performance
- अगरा में होगा ‘द सैफायर नाइट’ का भव्य आयोजन, मासूम शर्मा लगाएंगे देसी बीट की धुन
- फिरोजाबाद में Glass & Aluminium Work : 15+ सालों की कारीगरी और भरोसे की कहानी
- ग्वालियर से सीखा, दिल्ली-नोएडा में निखारा हुनर, परुल गर्ग जैसी गुरु से ली ट्रेनिंग — अब धौलपुर में अकांक्षा शर्मा ने खोला अपना ब्यूटी पार्लर और अकैडमी
- दर्प केतन समाज सेवा समिति: फिरोज़ाबाद के एक छोटे से गाँव से शुरू हुआ सेवा का महाअभियान

अनुराग बघेल ( पत्रकार )
धौलपुर राजस्थान





