
धौलपुर। जिला कलक्टर अनिल कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में शुरू हो रही बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी शिक्षा विभाग ने पूरी कर ली है। पेपर कॉर्डिनेटर, माइक्रो ऑब्जर्वर, पर्यवेक्षकों से लेकर केंद्राध्यक्ष फाइनल होने के साथ ही पुलिस थानों तक परीक्षा प्रश्न-पत्र सुरक्षित पहुंचा दिए गए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक अरविंद कुमार शर्मा ने बताया कि त्रिस्तरीय सुरक्षा जांच के बाद ही थानों से परीक्षा केंद्र तक प्रश्न-पत्र पहुचेंगे। जिले में कक्षा 10वीं की परीक्षा 16 मार्च और 12वीं की परीक्षा 15 मार्च के बाद से शुरू हो रही है। इस बार परीक्षा केंद्रों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। 86 परीक्षा केंद्र बनाए हैं, जिसमें से 72 सरकारी और 14 निजी स्कूल शामिल हैं। दोनों परीक्षाओं में 42 हजार 755 विद्यार्थी शामिल होंगे। जिला प्रशासन, माध्यमिक शिक्षा मंडल और जिला शिक्षा अधिकारी अपने-अपने उड़नदस्ते गठित करेंगे। *ऐसी होगी प्रश्न-पत्रों की सुरक्षा* एडीईओ पप्पू सिंह सिकरवार ने बताया कि दोनों कक्षाओं के सीलबंद लिफाफों में प्रश्न-पत्र संबंधित पुलिस थानों में जमा हो चुके हैं। परीक्षा के समय केंद्राध्यक्ष और अतिरिक्त केंद्राध्यक्ष एवं पेपर कॉर्डिनेटर की मौजूदगी में पुलिस थाने से प्रश्न-पत्र लेने जाएंगे। पेपर कॉर्डिनेटर और थाना प्रभारी की मौजूदगी में सभी के हस्ताक्षर होने के बाद रवाना किए जाएंगे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच थानों में प्रश्नपत्रों का बिना किसी व्यवधान के वितरण किया जा चुका है। शांतिपूर्ण ढंग से बसों में ट्रिप प्रभारी एवं केंद्राधीक्षक, पुलिस के जवानों की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच थानों में पेपर रखवाए गए है ताकि किसी भी प्रकार की पेपर लीक जैसी घटना न हो सके।
- फिरोजाबाद में Glass & Aluminium Work : 15+ सालों की कारीगरी और भरोसे की कहानी
15+ Years of Glass & Aluminium Work in Firozabad – Harsh Glass Aluminium Work फिरोजाबाद में Glass & - ग्वालियर से सीखा, दिल्ली-नोएडा में निखारा हुनर, परुल गर्ग जैसी गुरु से ली ट्रेनिंग — अब धौलपुर में अकांक्षा शर्मा ने खोला अपना ब्यूटी पार्लर और अकैडमी
From Gwalior to Dholpur — Akanksha Sharma’s Honest Beauty Journey | DLP News TV मंगलवार, 08 जुलाई 2025 - दर्प केतन समाज सेवा समिति: फिरोज़ाबाद के एक छोटे से गाँव से शुरू हुआ सेवा का महाअभियान
दर्प केतन समाज सेवा समिति: फिरोज़ाबाद के शेरपुर मदनपुर से शुरू हुआ सेवा का महाअभियान – DLP News - धौलपुर में डिस्कॉम का हंटर: 27 लाख बकाया होने पर उखाड़े 30 कृषि ट्रांसफार्मर, कार्रवाई देख मौके पर ही जमा हुए 6 लाख रुपए
धौलपुर में डिस्कॉम का हंटर: 27 लाख बकाया होने पर उखाड़े 30 कृषि ट्रांसफार्मर, कार्रवाई देख मौके पर - धौलपुर के दंपत्ति का अनोखा डिजिटल गुरुकुल – 20 साल का अनुभव, एक भाई की याद, और हज़ारों सुनहरे भविष्य
धौलपुर के दंपत्ति का अनोखा डिजिटल गुरुकुल – 20 साल का अनुभव, एक भाई की याद, और हज़ारों

| Local News | Social Issues | Political News | Sports Highlights | Trending Topics | Entertainment News | Jobs Updates | Government Notification & News









