
जीव दया अभियान : गर्मी के मौसम में परिंडा पक्षियों के लिए राहत देते है-गौरव पराशर
धौलपुर। वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण की महत्ती आवश्यकता है। जिससे न केवल जीव जंतुओं को सहारा मिलेगा बल्कि पर्यावरण भी सुरक्षित हो सकेगा। इसी क्रम में बरगदमेन के नाम से मशहूर शिक्षक नरेंद्र यादव ने जीव दया अभियान चलाया है। उन्होंने बताया कि उनका जीवन का मकसद है कि प्रकृति की रक्षा के अलावा जीवों की रक्षा भी परमावश्यक है। लगभग 8 वर्ष से जीव दया अभियान से जुड़े शिक्षक नरेंद्र यादव ने जिले में कोरोनाकाल में भी बेजुबान पशु पक्षियों के लिए इस अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण एवं परिंडा अभियान,जीव दया अभियान चलाया। अब तक 53 बड़े स्पेशल परिण्डे लगाए है। उनका मानना है कि इससे जीव मात्र के प्रति अहिंसा संदेश हम साकार कर सकते हैं। जीवदया में सामान्य रूप गौ सेवा करना,पेड़ लगाना,परिंडे लगाना, कबूतर को दाना डालना आदि। राजकीय महाराना उच्च माध्यमिक विद्यालय धौलपुर में गौरव पराशर आर्किटेक्ट ने परिंडा लगाकर उनकी इस मुहिम को सराहा। क्रोकोडाइल पार्क बाड़ी रोड़ धौलपुर में भी आज 4 बड़े परिंदे लगाए है। इस अवसर पर गौरव पाराशर आर्किटेक्ट, व्याख्याता भगवान सिंह मीना, जय सिंह जाट सहित अन्य उपस्थित रहे।

- आगरा में 24 अक्टूबर को The Sapphire Night, Masoom Sharma करेंगे Live Performance
- अगरा में होगा ‘द सैफायर नाइट’ का भव्य आयोजन, मासूम शर्मा लगाएंगे देसी बीट की धुन
- फिरोजाबाद में Glass & Aluminium Work : 15+ सालों की कारीगरी और भरोसे की कहानी
- ग्वालियर से सीखा, दिल्ली-नोएडा में निखारा हुनर, परुल गर्ग जैसी गुरु से ली ट्रेनिंग — अब धौलपुर में अकांक्षा शर्मा ने खोला अपना ब्यूटी पार्लर और अकैडमी
- दर्प केतन समाज सेवा समिति: फिरोज़ाबाद के एक छोटे से गाँव से शुरू हुआ सेवा का महाअभियान

| Local News | Social Issues | Political News | Sports Highlights | Trending Topics | Entertainment News | Jobs Updates | Government Notification & News





