धौलपुर । राजस्थान सरकार की महत्वकांक्षी चिरंजीवी योजना को लेकर जिला परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग द्वारा योजना के प्रचार-प्रसार को लेकर जिला मुख्यालय स्थित सभी कार्यालयों में विभाग की ओर से साइन बोर्ड लगाए गए हैं । जिला परिवहन अधिकारी विजय कुमार मीणा ने बताया कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी जीवन रक्षक योजना के प्रचार-प्रसार को लेकर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय, महिला एवं बाल विकास अधिकारी कार्यालय, जिला परिषद कार्यालय धौलपुर, सीओ स्काउट एवं गाइड कार्यालय धौलपुर, महिला थाना पुलिस धौलपुर ,जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय धौलपुर ,सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग धौलपुर, न्यायालय परिसर, रेलवे स्टेशन, जिला यातायात कार्यालय, व जिला स्तरीय कार्यालयों में परिवहन निरीक्षक हेमंत शर्मा, वरिष्ठ सहायक देवेंद्र कुमार शर्मा द्वारा बोर्ड लगाए गए हैं।

- UIDAI ने 300 संस्थाओं को जोड़ा, आधार के ऑफलाइन वेरिफिकेशन का दायरा बढ़ा
UIDAI ने जनवरी में शुरुआत के बाद 300 Offline Verification Seeking Entities को जोड़ा है। इससे होटल, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में सहमति-आधारित पेपरलेस आधार सत्यापन का दायरा बढ़ेगा। - ग्वालियर में शताब्दीपुरम के विकास स्थलों का GDA उपाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, प्लान तैयार करने के निर्देश
ग्वालियर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता ने शताब्दीपुरम फेज-2, फेज-3 और फेज-4 के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। अधिकारियों को शीघ्र योजना बनाने के निर्देश दिए। - फिरोजाबाद में 800 से अधिक वाहनों के चालान, ओवरस्पीड और नियम उल्लंघन पर ट्रैफिक पुलिस सख्त
फिरोजाबाद में यातायात पुलिस ने एक अभियान में 800 से अधिक वाहनों के चालान किए। ओवरस्पीड, अतिरिक्त सवारी, तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम और स्टंट ड्राइविंग पर कार्रवाई हुई। - आगरा में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 400 लीटर सरसों तेल सीज; 16 नमूने जांच को भेजे
आगरा के नगला पदी में मिलावट की आशंका पर 400 लीटर सरसों तेल सीज किया गया। खेरागढ़, रहेलाई और बिरथला समेत कई क्षेत्रों से 16 खाद्य नमूने प्रयोगशाला भेजे गए। - धौलपुर में 760 किलो सोनपापड़ी जब्त, डेयरी प्लांट से भी लिए गए नमूने
धौलपुर के रीको औद्योगिक क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा दल ने 760 किलो सोनपापड़ी जब्त की। डेयरी प्लांट से मिश्रित दूध, पनीर और चीज के नमूने जांच के लिए भेजे गए।

| Local News | Social Issues | Political News | Sports Highlights | Trending Topics | Entertainment News | Jobs Updates | Government Notification & News








