
धौलपुरl विद्यालयों के विकास में विद्यालय प्रबंधन समिति एवं विद्यालय प्रबंधन व विकास समिति की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है। इसी क्रम में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णा कुमारी,अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक मुकेश कुमार गर्ग,जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक अरविंद कुमार शर्मा के सानिध्य में ब्लॉक धौलपुर के चयनित श्रेष्ठ 6 एसएमसी,एसडीएमसी सदस्यों को ब्लॉक सैपऊ के राउमावि रमगढ़ा,मूसलपुर, पिपहेरा, कूकरा-माकरा,नुनहेरा और चौरा खेड़ा की विद्यालय एसडीएमसी एवं एसएमसी का भ्रमण कराया गया। अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सविता सिंह के नेतृत्व में प्रातः 9.30 बजे प्रधानाचार्य रनवीर रावत,मुकेश कुमार शर्मा, गोविंद गर्ग, आर पी लोकेन्द्र कुमार,संस्थापन अधिकारी अशोक उपाध्याय एवं ब्लॉक कार्यालय के कार्मिकों की मौजूदगी में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णाकुमारी,अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक मुकेश कुमार गर्ग,डीईओ अरविंद कुमार शर्मा द्वारा हरी झंडी दिखा कर दल को रवाना किया । अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सविता सिंह के साथ नवीन कुमार अध्यापक राउप्रावि मलिकपुर भ्रमण में विद्यालय प्रबंधन समिति सदस्यों की माकूल व्यवस्था हेतु उपस्थित रहे। विभागीय मंशानुरूप भ्रमण का मुख्य उद्देश्य सदस्यों को अन्य विद्यालयों के द्वारा विद्यालय विकास हेतु कराये गए कार्यो से रूबरू करना है जिससे यह सदस्य अपने विद्यालयों में अन्य विद्यालयों से प्रेरणा ले कर अच्छे कार्यों का अनुसरण कर अपने विद्यालय के उन्नयन में महत्वपूर्ण योगदान दे सकें। इस अवसर पर सभी जिला शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने इस प्रकार के नवाचारों को अपनाने की अपील की।
- आगरा में 24 अक्टूबर को The Sapphire Night, Masoom Sharma करेंगे Live Performance
आगरा में 24 अक्टूबर को The Sapphire Night, Masoom Sharma करेंगे Live Performance आगरा में 24 अक्टूबर को - अगरा में होगा ‘द सैफायर नाइट’ का भव्य आयोजन, मासूम शर्मा लगाएंगे देसी बीट की धुन
DLP NewsTV | The Sapphire Night with Masoom Sharma 2026 | Agra Concert DLP NewsTV 29 अगस्त, 2026 - फिरोजाबाद में Glass & Aluminium Work : 15+ सालों की कारीगरी और भरोसे की कहानी
15+ Years of Glass & Aluminium Work in Firozabad – Harsh Glass Aluminium Work फिरोजाबाद में Glass & - ग्वालियर से सीखा, दिल्ली-नोएडा में निखारा हुनर, परुल गर्ग जैसी गुरु से ली ट्रेनिंग — अब धौलपुर में अकांक्षा शर्मा ने खोला अपना ब्यूटी पार्लर और अकैडमी
From Gwalior to Dholpur — Akanksha Sharma’s Honest Beauty Journey | DLP News TV मंगलवार, 08 जुलाई 2025 - दर्प केतन समाज सेवा समिति: फिरोज़ाबाद के एक छोटे से गाँव से शुरू हुआ सेवा का महाअभियान
दर्प केतन समाज सेवा समिति: फिरोज़ाबाद के शेरपुर मदनपुर से शुरू हुआ सेवा का महाअभियान – DLP News

| Local News | Social Issues | Political News | Sports Highlights | Trending Topics | Entertainment News | Jobs Updates | Government Notification & News










