Sunday, 29 November 2026
Breaking
भारत में AI इंफरेंस सेवा के लिए E2E Networks का Blaze प्लेटफॉर्म, एक API से कई ओपन मॉडल तक पहुंच Google DeepMind प्रमुख ने AI क्षमता में तेज प्रगति का श्रेय सेल्फ-इम्प्रूवमेंट को दिया, मानव निगरानी पर भी जोर सऊदी अरब में मिसाइल अवरोधन का दावा, हूती समूह ने रियाद हवाई अड्डे और ऊर्जा ठिकानों पर हमले की बात कही अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में स्कूल के पास विस्फोट, 10 लोगों की मौत और 110 घायल; बच्चों पर भारी असर महिला आरक्षण और परिसीमन पर संसद में टकराव के आसार, सरकार के प्रस्ताव पर दलों के बीच समर्थन-विरोध लोकसभा सीटों में 50 प्रतिशत तक वृद्धि के प्रस्ताव पर संसद का विशेष सत्र, परिसीमन विधेयक 30 नवंबर को पेश होने की तैयारी वित्त मंत्रालय ने आर्थिक गतिविधियों में मजबूती के संकेत बताए, महंगाई पर पश्चिम एशिया और अल नीनो का जोखिम

हिंदुस्तान के शिल्पकार थे बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर

हिंदुस्तान के शिल्पकार थे बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर Dholpur
हिंदुस्तान के शिल्पकार थे बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर
View story

हिंदुस्तान के शिल्पकार थे बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर

राजाखेड़ा /धौलपुर lबाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर प्रदेशभर में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया ।इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी धौलपुर के ओबीसी मोर्चा द्वारा राजाखेड़ा क्षेत्र के गांव कासगंज में युवाओ द्वारा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 132 वी जयंती के अवसर पर ग्राम पंचायत में मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली का समापन ग्राम पंचायत हिनौता के अंबेडकर पार्क में हुआ ।इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय युवा गुर्जर महासभा राजस्थान पूर्व सरपंच जयवीर पोसवाल रहे। एवं कार्यक्रम में मुख्य वक्ता धौलपुर विधानसभा के सह प्रभारी विजय त्यागी रहे। विजय त्यागी ने कहा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर हिंदुस्तान के शिल्पकार हैं। हिंदुस्तान में कानून व्यवस्था का जो स्वरूप नजर आता है । संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की देन है ।समाज सुधारक के रूप में बाबासाहेब ने एक दलित, वंचित, पीड़ित लोगों के जीवन उत्थान काम किया। मुख्य अतिथि जयवीर पोसवाल ने कहा बाबा साहेब आंबेडकर संविधान के निर्माता थे। उन्होंने भारत के संविधान में सामाजिक न्याय,
आर्थिक न्याय और प्रजातंत्र किस तरह से मजबूत हो सकता है, इसकी नींव उन्होंने संविधान के माध्यम से रखी थी। विशिष्ट अतिथि पंचायत समिति सदस्य सुरदीप कुशवाह ,भाजपा के पूर्व एससी मोर्चा अध्यक्ष राम भरोसी जाटव रहे।इस दौरान सुरेंद्र सिंह, बबलू जाटव, धीरज सिंह, कोमल जाटव, अमित कुमार, वचन दास रविंद्र सिंह,श्रीराम ,कृष्ण कुमार, जोगेंद्र सिंह, सुमित कुमार, बंगाली, हरिओम, मलखान सिंह लोग मौजूद रहे l

Comments (0)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *