धौलपुर । मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार द्वारा बजट घोषणा के तहत विशेष योग्यजन व्यक्तियों को अध्ययन एवं रोजगार में गतिशीलता प्रदान करने हेतु सम्पूर्ण राजस्थान में पॉच हजार स्कूटियाँ वितरित का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। जिसको मुख्य अतिथि वित्त आयोग के अध्यक्ष प्रद्युम्न सिंह के कर कमलों द्वारा जिला मुख्यालय पर पात्र लाभार्थियों को माला पहनाकर, एवं चाबी देकर स्कूटियों का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान उन्होने माननीय मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार को आभार व्यक्त किया तथा लाभार्थियों को मेहनत एवं लगन के साथ आगे अध्ययन करने तथा जीवन को सफल बनाने की बात कही गयी। साथ ही लाभार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने व वाहन चलाते समय सदैव हेलमेट पहनने की सलाह दी।समारोह में दीपेन्द्र सिंह शेखावत, सहायक निदेशक, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, राजकुमार वर्मा, विकास अधिकारी, साकेत बिहारी, कांग्रेस अध्यक्ष, अन्य जनप्रतिनिधि एवं क्षितिज सिंह सिकरवार, अभिषेक शर्मा, गुन्नीराम,शैलेन्द्र सिंह,मुकेश सिंह उपस्थित रहे।
- UIDAI ने 300 संस्थाओं को जोड़ा, आधार के ऑफलाइन वेरिफिकेशन का दायरा बढ़ा
- ग्वालियर में शताब्दीपुरम के विकास स्थलों का GDA उपाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, प्लान तैयार करने के निर्देश
- फिरोजाबाद में 800 से अधिक वाहनों के चालान, ओवरस्पीड और नियम उल्लंघन पर ट्रैफिक पुलिस सख्त
- आगरा में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 400 लीटर सरसों तेल सीज; 16 नमूने जांच को भेजे
- धौलपुर में 760 किलो सोनपापड़ी जब्त, डेयरी प्लांट से भी लिए गए नमूने

अनुराग बघेल ( पत्रकार )
धौलपुर राजस्थान



