आज होगा जयपुर में विप्र महासभा का आयोजन

Vipar Mahasabha will be organized in Jaipur today

आज होगा जयपुर में विप्र महासभा का आयोजन

धौलपुर ।सर्व ब्राह्मण महासभा के द्वारा जयपुर के रामनिवास गार्डन में विशाल विप्र सभा का आयोजन किया जाएगा। सर्व ब्राह्मण महासभा के एचसी गनेशिया ने धौलपुर जिले के ब्राह्मण समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।उन्होंने कहा जयपुर के रामनिवास गार्डन में 3 सितंबर को विशाल ब्राह्मण सभा का आयोजन किया जाएगा। समाज के वक्त प्रमुखता से अपनी बातों को रखेंगे। उन्होंने बताया विदेश में प्रवासी भारतीय लोग भी जयपुर के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। देश के राजनेता, अभिनेताओं के साथ ब्राह्मण समाज की नामचीन हस्तियां विप्र सम्मेलन में भाग लेंगी। उन्होंने बताया आरक्षण पर भी समाज के लोगों के साथ रायशुमारी की जाएगी। इस दौरान महासभा के जिला अध्यक्ष लवकुश शर्मा, एडवोकेट प्रशांत हुंडावाल, अनुराग मुदगल, राकेश , संजय उपाध्याय, राम शर्मा, ऋषिकेश भारद्वाज ,अवदेश उपाध्याय, सौरव उपाध्याय, सहित समाज के लोग मौजद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *