चिरंजीवी योजना धौलपुर का दबदबा कायम,लगातार चौथे माह भी संपूर्ण राजस्थान में प्रथम स्थान

syringe and pills on blue background
Photo by Anna Shvets on <a href="https://www.pexels.com/photo/syringe-and-pills-on-blue-background-3786157/" rel="nofollow">Pexels.com</a>

चिरंजीवी योजना धौलपुर का दबदबा कायम,लगातार चौथे माह भी संपूर्ण राजस्थान में प्रथम स्थान

धौलपुर । निरोगी राजस्थान अभियान के अंतर्गत सभी को बेहतर और कैसलेश स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई महत्त्वाकांक्षी मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में धौलपुर जिला लगातार बेहतर प्रदर्शन करते हुए जुलाई माह की रैंकिंग में पूरे प्रदेश में प्रथम पायदान पर काबिज हो गया है। जिला कलक्टर अनिल कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले के स्वास्थ्य महकमे द्वारा किए जा रहे प्रयासों से धौलपुर जिला गत चार माह से लगातार पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान पर काबिज रहने में कामयाब रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जयंती लाल मीणा ने बताया कि जिले में इस योजना में अभी तक कुल 2 लाख 53 हजार परिवार पंजीकृत हो चुके है। जुलाई माह में 6 हजार 514 परिवार योजनांतर्गत कैशलैस उपचार सुविधा का लाभ ले चुके है। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में पंजीकरण करवाने वाले परिवारों को 25 लाख रुपए तक का निःशुल्क स्वास्थ्य बीमा, तथा 10 लाख रुपए तक का दुर्घटना दिया जा रहा है। नोडल अधिकारी चिरंजीवी योजना एवं डिप्टी सीएमएचओ डॉ. चेतराम मीणा ने बताया कि योजना के अंतर्गत धौलपुर जिले में कुल 09 राजकीय चिकित्सालय एवं 03 निजी चिकित्सालय सूचीबद्ध है। उन्होंने बताया कि योजना में राज्य सरकार द्वारा पैकजेज की संख्या बढ़ा कर 1806 कर दी है। उन्होंने पंजीकरण से वंचित परिवारो से पंजीकरण करवाने की अपील की है। जिससे जरूरत पड़ने पर बेहतर कैशलेस चिकित्सा सुविधा मुहैया हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *