सीबीईओ एवं एसीबीईओ ने स्कूलों का किया आकस्मिक निरीक्षण
धौलपुर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लुहारी में दूध का वितरण समय पर नहीं होना पाया गया जिस पर फटकार लगाई गई एवं नोटिस जारी किया गया। कक्षा 3 में गणित विषय के विद्यार्थियों के स्तर की जांच में स्तर कमजोर पाया गया जिसमें सुधार के निर्देश दिए। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जाटोली का आकस्मिक निरीक्षण किया गया जिसमें शैक्षणिक अव्यवस्था पाई गई । समस्त स्टाफ की बैठक में समस्त विषयाध्यापकों एवं कक्षाध्यापकों को शिक्षण व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश दिए और पाबंद किया गया। पीएस बंडपुरा में निरीक्षण में मुख्यमंत्री बाल गोपाल दुग्ध योजना के तहत दूध का वितरण नहीं होना पाया गया एवं मीनू के अनुसार एमडीएम नहीं बनाया गया । दाल रोटी के स्थान पर चावल दाल बनाई गई जिस पर उन्हें पाबंद कर मीनू के अनुसार एमडीएम बनाने के निर्देश दिये गए। उन्होंने हिदायत देते हुए कहा कि सरकार एवं विभागीय मंशानुरूप विद्यार्थियों के हितों का हनन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। विद्यालय में एक शिक्षिका हस्ताक्षर करने के बाद विद्यालय में अनुपस्थित पाई गई जिन्हें कारण कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। पीएस बहबलपुर का निरीक्षण किया गया जिसमें व्यवस्थाएँ संतोषप्रद पाई गईं।

ट्रांसपोर्ट बाउचर का विद्यार्थियों को लाभ दिलाने,विद्यार्थियों को गणवेश में आने के लिए पाबंद करने एवं परीक्षा परिणाम उन्नयन के लिए कार्य योजना बनाकर सतत प्रयास करने एवं पाठ्यक्रम दोहरान कराने व सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं को क्रियान्वित करने के आवश्यक निर्देश दिये। एसीबीईओ सविता सिंह ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय फराकपुरा का 3.35 पीएम पर आकस्मिक निरीक्षण किया जिसमें विद्यालय बंद होना पाया गया । अनुपस्थित कार्मिकों को तीन दिवस में व्यक्तिशः उपस्थित होकर अपना स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिये गए है। बिना उपयुक्त कारण के उक्त कार्मिकों का वेतन आहरित नहीं किया जाए।
सीबीईओ एवं एसीबीईओ ने स्कूलों का किया आकस्मिक निरीक्षण
- UPSC CDS-I 2026 का फाइनल रिजल्ट जारी, IMA, नेवल और एयरफोर्स अकादमी के लिए 243 उम्मीदवार चयनित
- ईरान से जुड़े कथित नेटवर्क पर अमेरिका की कार्रवाई, भारत और तुर्किये की कंपनियों व व्यक्तियों पर प्रतिबंध
- सोशल मीडिया कंपनियों की कानूनी सुरक्षा पर सरकार में मंथन, Safe Harbour खत्म करने का प्रस्ताव चर्चा में
- AI सिस्टम की सुरक्षा के लिए CERT-In के नए दिशानिर्देश, गंभीर घटना की रिपोर्ट 6 घंटे में
- बाल तस्करी के आरोपों पर NHRC सक्रिय: राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र से दो सप्ताह में रिपोर्ट तलब

अनुराग बघेल ( पत्रकार )
धौलपुर राजस्थान



