बाड़ी/धौलपुर ।जिले के बाड़ी शहर के रविंद्र भारद्वाज पुत्र राजेंद्र भारद्वाज निवासी छपेटी पाड़ा को डॉक्टरेट की उपाधि मिली। यह उपाधि दयालबाग एजुकेशनल इंस्टिट्यूट्स, आगरा द्वारा 41 वें दीक्षांत सम्मान् समारोह के दौरान प्रदान की गई।डॉ. रविंद्र भारद्वाज द्वारा विद्युत अभियांत्रिकी के अंतर्गत रिसर्च, प्रोफेसर अजय कुमार सक्सेना सुपरवाइजर व प्रोफेसर शैलेश बाबू सीओ-
सुपरवाइजर तथा मुख्य सहयोगी के रुप में प्रोफ़ेसर अशोक जांगिड़ के सानिध्य में की। डॉ. रविंद्र भारद्वाज द्वारा विद्युत अभियांत्रिकी के अंतर्गत बायोगैस तथा सोलर सिस्टम पर रिसर्च किया गया ।जिसमें ऊर्जा उत्पादन के क्रम में वातावरण के अनुकूल क्लीन एवं ग्रीन ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए रिसर्च किया गया जो कि कम खर्चीली तथा दैनिक जीवन में उपयोगी साबित होगी। रविंद्र भारद्वाज ने बताया कि मेरी इस उपलब्धि मिलने मे अपने माता-पिताओं परिवार जन तथा गुरुजनो के आशीर्वाद की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इससे पहले डॉ. भारद्वाज दयालबाग एजुकेशनल इंस्टिट्यूट्स से इंजिनियर सिस्टम्स से एमटेक भी कर चुके है।
- UPSC CDS-I 2026 का फाइनल रिजल्ट जारी, IMA, नेवल और एयरफोर्स अकादमी के लिए 243 उम्मीदवार चयनितUPSC ने CDS-I 2026 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। IMA, INA और Air Force Academy के पाठ्यक्रमों के लिए 243 उम्मीदवारों को मेरिट सूची में शामिल किया गया है।
- ईरान से जुड़े कथित नेटवर्क पर अमेरिका की कार्रवाई, भारत और तुर्किये की कंपनियों व व्यक्तियों पर प्रतिबंधअमेरिकी वित्त मंत्रालय ने ईरान के तेल और विमानन क्षेत्र से जुड़े होने के आरोप में भारत और तुर्किये के कुछ व्यक्तियों और संस्थाओं पर प्रतिबंध लगाए हैं। आरोप अमेरिकी प्रशासन के हैं; स्वतंत्र न्यायिक निष्कर्ष नहीं।
- सोशल मीडिया कंपनियों की कानूनी सुरक्षा पर सरकार में मंथन, Safe Harbour खत्म करने का प्रस्ताव चर्चा मेंकेंद्र सरकार का IT मंत्रालय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को यूजर पोस्ट के लिए मिलने वाली Safe Harbour सुरक्षा पर पुनर्विचार कर रहा है। अभी यह चर्चा और प्रस्ताव के स्तर पर है, अंतिम फैसला नहीं।
- AI सिस्टम की सुरक्षा के लिए CERT-In के नए दिशानिर्देश, गंभीर घटना की रिपोर्ट 6 घंटे मेंCERT-In के नए दिशानिर्देशों में AI सिस्टम के जोखिम के अनुसार सुरक्षा ऑडिट, सतत निगरानी और रिपोर्ट योग्य साइबर घटनाओं की छह घंटे में जानकारी देने की व्यवस्था शामिल है।
- बाल तस्करी के आरोपों पर NHRC सक्रिय: राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र से दो सप्ताह में रिपोर्ट तलबNHRC ने मध्य प्रदेश और राजस्थान के सीमावर्ती जिलों से नाबालिग लड़कियों की कथित तस्करी की मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लेकर तीन राज्यों के मुख्य सचिवों और DGP से दो सप्ताह में रिपोर्ट मांगी है।
- घटिया दवाओं पर सख्ती का प्रस्ताव: गंभीर गुणवत्ता खामी पर तुरंत निलंबित हो सकता है लाइसेंसस्वास्थ्य मंत्रालय ने Drugs Rules, 1945 में बदलाव का प्रस्ताव रखा है। कुछ गंभीर गुणवत्ता मानकों पर दवा फेल होने पर निर्माण लाइसेंस तत्काल निलंबित करने और सुधार सत्यापित होने के बाद ही बहाली का प्रावधान सुझाया गया है।

अनुराग बघेल ( पत्रकार )
धौलपुर राजस्थान



