
धौलपुर। क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि के अवसर पर बजरंग दल धौलपुर ने आजाद को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। बजरंग दल नगर संयोजक नरेश कुमार ने बताया कि क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि के अवसर पर भारत माता और वन्देमातरम के नारों के साथ 2 मिनट मोन रहकर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। जिला सह संयोजक राम शर्मा ने अपने संबोधन में बताया कि आज के आधुनिक हम अपने आदर्शों को एवं राष्ट्र के लिए अपना सर्वस्व निछावर करने वाले वीर पुरुषों को भूलते जा रहे है। जिस प्रकार से विपरीत परिस्थितियों में क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद में संघर्ष करते हुए इस भारत की आजादी के लिए जो त्याग एवं संघर्ष किया आज के समय में हम सभी युवाओं के लिए प्रेरणादायक है हम सब युवा ऐसे राष्ट्रभक्त वीर पुरुषों के जीवन को आदर्श मानते हुए उनके कदमों पर चलकर देश के लिए कुछ करने का जज्बा रहना चाहिए। चंद्रशेखर आजाद अंग्रेजों के कार्यकाल में उनके हाथ नहीं चढ़कर आजाद थे तथा आजाद रहे। आज स्वतंत्र भारत में हम रह रहे हैं इसकी स्वतंत्रता के लिए ऐसे कई वीर पुरुष रहे जिन्होंने अपने जीवन का बलिदान देकर स्वतंत्रता को प्राप्त किया है। हम लोगों को उनके त्याग को कभी नहीं भूलना चाहिए। उनको सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब उनके कदमों पर चलकर उनके अधूरे सपनों को साकार करने के लिए इस राष्ट्र को परम वैभव पर पहुंचाने के लिए अपना समर्पण करें। वर्तमान परिदृश्य में भारत के अंदर कुछ देश को तोड़ने वाली मानसिकता रखने वाली विचारधारा प्रभावी हो रही है। हम सब राष्ट्रभक्ति जागरूक नागरिक होने का परिचय देते हुए इस देश पर कोई भी संकट आएगा तो हम सब राष्ट्र रक्षा के लिए अग्रिम पंक्ति में खड़े नजर आएंगे। इस दौरान दीपक पचौरी ,विकास वर्मा, रविंद्र प्रजापति, अभिषेक निषाद , राजू निषाद योगेश वर्मा, दीपक राजोरिया , आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
- फिरोजाबाद में Glass & Aluminium Work : 15+ सालों की कारीगरी और भरोसे की कहानी
15+ Years of Glass & Aluminium Work in Firozabad – Harsh Glass Aluminium Work फिरोजाबाद में Glass & - ग्वालियर से सीखा, दिल्ली-नोएडा में निखारा हुनर, परुल गर्ग जैसी गुरु से ली ट्रेनिंग — अब धौलपुर में अकांक्षा शर्मा ने खोला अपना ब्यूटी पार्लर और अकैडमी
From Gwalior to Dholpur — Akanksha Sharma’s Honest Beauty Journey | DLP News TV मंगलवार, 08 जुलाई 2025 - दर्प केतन समाज सेवा समिति: फिरोज़ाबाद के एक छोटे से गाँव से शुरू हुआ सेवा का महाअभियान
दर्प केतन समाज सेवा समिति: फिरोज़ाबाद के शेरपुर मदनपुर से शुरू हुआ सेवा का महाअभियान – DLP News - धौलपुर में डिस्कॉम का हंटर: 27 लाख बकाया होने पर उखाड़े 30 कृषि ट्रांसफार्मर, कार्रवाई देख मौके पर ही जमा हुए 6 लाख रुपए
धौलपुर में डिस्कॉम का हंटर: 27 लाख बकाया होने पर उखाड़े 30 कृषि ट्रांसफार्मर, कार्रवाई देख मौके पर - धौलपुर के दंपत्ति का अनोखा डिजिटल गुरुकुल – 20 साल का अनुभव, एक भाई की याद, और हज़ारों सुनहरे भविष्य
धौलपुर के दंपत्ति का अनोखा डिजिटल गुरुकुल – 20 साल का अनुभव, एक भाई की याद, और हज़ारों

| Local News | Social Issues | Political News | Sports Highlights | Trending Topics | Entertainment News | Jobs Updates | Government Notification & News









