
धौलपुर। सामुदायिक गतिशीलता के अंतर्गत जिला स्तरीय आमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन जिला कलक्टर अनिल कुमार अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य एवं सभापति खुशबू सिंह की अध्यक्षता में पंचायत समिति सभागार धौलपुर में हुआ। जिला कलक्टर अनिल कुमार अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि असली मायने में सामुदायिक गतिशीलता वह इकाई है जो समुदाय को गतिशील बनाने एवं शैक्षणिक माहौल विकसित करने में सफलता प्राप्त कर सकें। भामाशाहों को प्रेरित कर विद्यालयों का भौतिक वातावरण निर्माण करवाएं। उन्होंने सरकार की लोककल्याण की सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने वातावरण निर्माण, अनुशासन पर चर्चा करते हुए एसएमसी व एसडीएमसी के क्रियान्वयन द्वारा नवाचारी गतिविधियों को प्रोत्साहित कर स्कूलों में शिक्षण व्यवस्था का माहौल विकसित करने की बात कही। उन्होंने लोक कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार पर जोर देते हुए जरूरतमंद लोगों को पहुंचाने की बात कही। उन्होंने कहा कि यदि हम स्वंय अनुशाषित होंगे तो निश्चय ही विद्यार्थी भी अनुशाषित हो सकेंगे। जीरो से शत प्रतिशत की ओर अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की। उन्होंने बोर्ड परीक्षाओं के लिए बेहतर रणनीति तैयार कर अध्यापन कराने पर जोर दिया। सभापति नगर परिषद खुशबू सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि सरकार योजनाएं निकालती है लेकिन योजनाओं का क्रियान्वयन सबके प्रयासों से ही होता है । सामुदायिक गतिशीलता पर विस्तृत प्रकाश डाला। जिला स्तरीय अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की एक दिवसीय आमुखीकरण कार्यशाला में समग्र शिक्षा के अन्तर्गत संचालित गतिविधियाँ सामुदायिक गतिशीलता, एसएमसी व एसडीएमसी प्रशिक्षण,विद्यालय संचालन की प्रक्रिया विभागीय गतिविधियों, बजट, आय-व्यय प्रावधानो पर चर्चा करना, बाल सभा,हरित पाठशाला, खेल मैदान व गाँव में भी पेंड पोधे लगवाना, समावेशित शिक्षा, विशेष आवश्यकता वाले बालक-बालिकाओं का चिन्हीकरण, फंक्शनल कम मेडिकल असेसमेन्ट शिविरों का आयोजन कर चयनित बालक बालिकाओं को अंग उपकरण (ट्राई साईकल, व्हीलचेयर, रोलेटर, सीपी चेयर, वैसाखी, कृत्रिम अंग केलिपर, स्मार्ट केन, स्मार्ट फोन, ब्रेल किट, डेजी प्लेयर, हियरिंग एड आईडी किट इत्यादि) वितरण आदि पर विस्तृत वार्ता और चर्चा हुई। एडीपीसी मुकेश कुमार गर्ग ने संदर्भ कक्ष, कक्षा 1 से 12 तक के राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को दिए जाने वाले भत्ते परिवहन भत्ता,एस्कोर्ट भत्ता,स्टाईपेण्ड भत्ता,रीडर भत्ता, अल्प दृष्टि बाधित के लिए लार्ज प्रिन्ट बुक, पूर्ण द्वष्टि बाधित के लिए ब्रेल कुक्स,मोबाइल तथा लेपटॉप,
श्रवण बाधित , दृष्टि बाधित,साईट रेस्टोरेशन सर्जरी करवाना,चलन निशक्त करैक्टिव सर्जरी करवाना सहित अन्य विषयों पर चर्चा की। डीईओ अरविंद कुमार शर्मा व सीडीईओ कृष्णा कुमारी ने वातावरण निर्माण प्रतिवर्ष 3 दिसम्बर को आयोजित करवाना,भ्रमण एवं स्पोर्टस् गतिविधियों,सामाजिक न्याय अधिकारित विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलवाना विषय पर जानकारी दी। वार्ताकार अतुल चौहान, वेदप्रकाश कर्दम व नरेश जैन ने व्यावसायिक शिक्षा एवं भारत सरकार की योजना नेशनल स्किल क्वालिफिकेशन फ्रॉम वर्क,आर्दश विद्यालय एवं उत्कृष्ट विद्यालय योजना,नामांकन , परीक्षा परिणाम में वृद्धि एवं अनामांकन और ड्राप आउट दर में कमी लाना विषय पर वार्ता दी। इस अवसर पर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णा कुमारी,अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक धौलपुर मुकेश कुमार गर्ग,जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक अरविंद शर्मा,सहायक परियोजना समन्वयक बबिता पराशर,संस्थापन अधिकारी अशोक उपाध्याय,विशाल गुप्ता, यूसीईईओ अर्चना मिश्रा, कार्यक्रम अधिकारी शिवराम सेन,राजेन्द्र प्रसाद शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।

- धौलपुर में बदला ‘ब्यूटी ट्रेंड’: शादियों के सीजन में HD Makeup की भारी मांग, Girls School Road पर लगा दुल्हनों का तांता
धौलपुर में बदला ‘ब्यूटी ट्रेंड’: शादियों के सीजन में HD Makeup की भारी मांग, Girls School Road पर - धौलपुर: चम्बल रेता माफियाओं पर पुलिस का प्रहार, नाकाबंदी के दौरान बजरी से भरे 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
धौलपुर: चम्बल रेता माफियाओं पर पुलिस का प्रहार, नाकाबंदी के दौरान बजरी से भरे 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त Crime - बाड़ी पुलिस का ‘ऑपरेशन शिकंजा’: 13 महीने से फरार गैस कालाबाजारी का आरोपी गिरफ्तार, 77 सिलेंडर किए थे जब्त
बाड़ी पुलिस का ‘ऑपरेशन शिकंजा’: 13 महीने से फरार गैस कालाबाजारी का आरोपी गिरफ्तार, 77 सिलेंडर किए थे - फिरोजाबाद: धीरपुर के दारापुर में नारकीय जीवन जीने को मजबूर ग्रामीण, गलियों में भरा तालाब का गंदा पानी
फिरोजाबाद: धीरपुर के दारापुर में नारकीय जीवन जीने को मजबूर ग्रामीण, गलियों में भरा तालाब का गंदा पानी - सावधान पर्यटक: 21 फरवरी को क्रोएशिया के प्रधानमंत्री का आगरा दौरा, 2-2 घंटे बंद रहेंगे ताजमहल और आगरा किला
सावधान पर्यटक: 21 फरवरी को क्रोएशिया के प्रधानमंत्री का आगरा दौरा, 2-2 घंटे बंद रहेंगे ताजमहल और आगरा - बसेड़ी में दर्दनाक हादसा: खेत की रखवाली कर रहे युवक की झटका मशीन के करंट से मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
बसेड़ी में दर्दनाक हादसा: खेत की रखवाली कर रहे युवक की झटका मशीन के करंट से मौत, गांव

| Local News | Social Issues | Political News | Sports Highlights | Trending Topics | Entertainment News | Jobs Updates | Government Notification & News








