विभिन्न सामाजिक संगठनों ने डीपीएल की विजेता टीम का किया सम्मान
धौलपुर। धौलपुर प्रीमियर लीग की विजेता टीम स्पाइसी ट्रीट स्ट्राइकर्स का विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित खिलाड़ियों तथा आमजन को संबोधित करते हुए एक्सप्रेस क्लब के अध्यक्ष अतुल कुमार भार्गव ने कहा कि किसी भी खेल में अनुशासन और मेहनत की महती भूमिका होती है l प्रत्येक खिलाड़ी को अनुशासित रहते हुए अपने खेल के प्रति सच्ची लगन से मेहनत करनी चाहिए l जिससे उसे सफलता प्राप्त हो सके उन्होंने विजेता टीम के कोच सुरजीत सिंह को टीम में अनुशासन स्थापित करने के लिए बधाई दी। एक्सप्रेस क्लब के सचिव जितेंद्र सिंह राजोरिया ने कहा कि धौलपुर जैसे शहर में आईपीएल की तर्ज पर आयोजकों द्वारा डीपीएल का आयोजन कराया गया था। वह काबिले तारीफ है और इसमें खिलाड़ियों को टीम भावना के साथ खेलने का अवसर मिला और एक नए फॉर्मेट में मैच देखने को मिला ।इस अवसर पर टीम के कप्तान अतुल कुमार चौहान ने अपनी टीम की जीत का श्रेय टीम के प्रत्येक सदस्य के साथ अपने कोच सुरजीत व टीम स्वामी कमलजीत को दिया।इस अवसर पर मंजरी फाउंडेशन के संस्थापक संजय शर्मा, टीम ओनर कमलजीत सिंह, जागृति समिति के मुकेश सक्सेना, मां पीतांबरा भक्त मंडल के रामकुमार दुबे संजीव गुप्ता, विशाल शर्मा, शराफत खान, दिनेश शर्मा, अंकित बंसल, राजा खान, राहुल राना, अजय राठौर ,मनीष श्रीवास्तव, रोहित सिंह,कमल बंसल, गुड्डू अग्रवाल व अजय अग्रवाल मुख्य रूप से उपस्थित थे।इस अवसर पर टीम कोच सुरजीत सिंह, टीम कैप्टन अतुल सिंह चौहान, टूर्नामेंट की एकमात्र बालिका खिलाड़ी मनीषा कुंतल सहित पूरी टीम का माला पहनाकर गर्मजोशी के साथ सम्मान किया गया। इस अवसर पर आयोजन कमेटी की ओर से मोहम्मद आमिर खान, लक्ष्मी नारायण गुर्जर, सतपाल धारीवाल, राघवेंद्र सिंह राघव मनु व अमित शर्मा का भी सम्मान किया गया। इस अवसर पर टीम ओनर कमलजीत सिंह ने विजेता राशि को टीम के संसाधनों के लिए टीम कप्तान को समर्पित की। संचालन रंजीत दिवाकर एडवोकेट द्वारा किया गया।
विभिन्न सामाजिक संगठनों ने डीपीएल की विजेता टीम का किया सम्मान
- UPSC CDS-I 2026 का फाइनल रिजल्ट जारी, IMA, नेवल और एयरफोर्स अकादमी के लिए 243 उम्मीदवार चयनित
- ईरान से जुड़े कथित नेटवर्क पर अमेरिका की कार्रवाई, भारत और तुर्किये की कंपनियों व व्यक्तियों पर प्रतिबंध
- सोशल मीडिया कंपनियों की कानूनी सुरक्षा पर सरकार में मंथन, Safe Harbour खत्म करने का प्रस्ताव चर्चा में
- AI सिस्टम की सुरक्षा के लिए CERT-In के नए दिशानिर्देश, गंभीर घटना की रिपोर्ट 6 घंटे में
- बाल तस्करी के आरोपों पर NHRC सक्रिय: राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र से दो सप्ताह में रिपोर्ट तलब

अनुराग बघेल ( पत्रकार )
धौलपुर राजस्थान


