धौलपुर: अवैध बजरी से भरा ट्रक आगरा से जब्त, 40 किमी तक चला पीछा
धौलपुर जिले की मनियां थाना पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक को आगरा से जब्त किया है। एसपी सुमित मेहरड़ा के निर्देशन में चल रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक ट्रक अवैध बजरी लेकर आगरा की ओर जा रहा है।
मनियां थाना प्रभारी रामनरेश मीणा के नेतृत्व में पुलिस ने आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 44 पर नाकाबंदी की। ट्रक ड्राइवर ने राजस्थान पुलिस के दो और उत्तर प्रदेश पुलिस के एक बैरियर को तोड़ते हुए भागने का प्रयास किया। पुलिस ने करीब 40 किलोमीटर तक ट्रक का पीछा किया।
ड्राइवर ने पहले मनियां, फिर बरैठा चौकी और उसके बाद यूपी के सैंया चौकी पर लगी नाकाबंदी तोड़ी। अंततः ड्राइवर ट्रक को आगरा के अकोला क्षेत्र में छोड़कर फरार हो गया। इस दौरान अपराधियों की रेकी कर रही एक स्विफ्ट कार भी पुलिस को चकमा देकर भाग निकली।
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने अवैध बजरी से लदे ट्रक को जब्त कर लिया है। फरार चालक और रेकी में शामिल स्विफ्ट कार की तलाश जारी है। आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
एसपी सुमित मेहरड़ा ने बताया कि अवैध खनन और बजरी परिवहन रोकने के लिए विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा।
धौलपुर की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहें:
हमारे सोशल मीडिया पेज फॉलो करें:
व्हाट्सएप पर त्वरित अपडेट के लिए ग्रुप जॉइन करें: यहां क्लिक करें।

- UPSC CDS-I 2026 का फाइनल रिजल्ट जारी, IMA, नेवल और एयरफोर्स अकादमी के लिए 243 उम्मीदवार चयनित
- ईरान से जुड़े कथित नेटवर्क पर अमेरिका की कार्रवाई, भारत और तुर्किये की कंपनियों व व्यक्तियों पर प्रतिबंध
- सोशल मीडिया कंपनियों की कानूनी सुरक्षा पर सरकार में मंथन, Safe Harbour खत्म करने का प्रस्ताव चर्चा में
- AI सिस्टम की सुरक्षा के लिए CERT-In के नए दिशानिर्देश, गंभीर घटना की रिपोर्ट 6 घंटे में
- बाल तस्करी के आरोपों पर NHRC सक्रिय: राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र से दो सप्ताह में रिपोर्ट तलब




