जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ

जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ
जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ

जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ


धौलपुर।जवाहर नवोदय विद्यालय में दो दिवसीय संभाग संकुल खो-खो एवं फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारम्भ सोमवार को प्राचार्य प्रभारी हुपेन्द्र शर्मा के मुख्य आतिथ्य में हुआ। कार्यक्रम के आरम्भ में प्रभारी प्राचार्य हुपेन्द्र शर्मा को शारीरिक शिक्षक राजकुमार पाराशर एवं तमन्ना रजक ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका सम्मान किया। इससे पूर्व मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। प्रभारी प्राचार्य हुपेन्द्र शर्मा ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुये खेलों का हमारे जीवन में बड़ा महत्व है। प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन एक खेल जरूर खेलना चाहिये इससे हम चुस्त एवं दुरूस्त बने रहते हैं। स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है स्वस्थ्य जीवन ही सफलता प्राप्त करने की कुंजी है, इस तरह खेल हमारे जीवन को सफल बनाने में सहायक है। उन्होंने कहा कि आजकल की व्यस्त दिनचर्या में खेल ही एक मात्र साधन है, जो मनोरंजन के साथ-साथ हमारे विकास में सहायक है, यह हमारे शरीर को स्वस्थ्य एवं तंदुरूस्त बनाए रखते हैं । कार्यक्रम प्रभारी राजकुमार पाराशर एवं तमन्ना रजक ने बताया कि दो दिवसीय फुटबॉल एवं खो-खो प्रतियोगिता में उदयपुर संभाग उदयपुर संकुल की 10 टीमें छात्र वर्ग 14, 17 एवं 19 में भाग ले रहीं हैं जिनमें राजसमंद, टोंक, उदयपुर,पाली बांसवाड़ा , डूंगरपुर, चित्तौडगढ़,प्रतापगढ़, सवाईमाधोपुर, कोटा, करौली, झालावाड़, दौसा, बूंदी, भीलवाड़ा, भरतपुर, बारा एवं धौलपुर की टीमें भाग ले रही हैं। कार्यक्रम के अन्त में वरिष्ठ शिक्षक अंजनी कुमार गुप्ता ने अतिथियों एवं खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन छात्रा प्रिया शर्मा एवं नीलम कंषाना ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिताओं में फुटबॉल कोच धौलपुर परमजीत सिंह, गोपाल लुहार एवं राकेश परमार तथा खो-खो में राजेश कुमार एवं अमीरी सिंह निर्णायक की भूमिका निभा रहे हैं। कार्यक्रम में बी. एस. त्यागी, कमलेश कुमार, दिनेशचंद बैरवा, संजय शर्मा, नीतू सिंह, तनुश्री, आकाश गुप्ता, कन्हैया शाहू, मनोज भारती, विजय सिंह, श्यामवीर सिंह, जितेन्द्रकांत सक्सेना, राजीव, लालजीत, संतोष कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *