
जन आक्रोश रेली के माध्यम से भ्रष्ट सरकार को जगाने का काम करेगी भाजपा: श्रवण वर्मा
जन आक्रोश रेली के माध्यम से भ्रष्ट सरकार को जगाने का काम करेगी भाजपा: श्रवण वर्मा
धौलपुर।जिला अध्यक्ष श्रवण कुमार वर्मा ने कहा हम सभी भाजपा के कार्यकर्ता हमेशा जनता की आवाज बनते रहे है और बने रहे रहेंगे इसीलिए कांग्रेस के अत्याचारों से जनता मैं गहरा आक्रोश है उसी जनता के आक्रोश को प्रदेश की कुशाशित कांग्रेस को जन आक्रोश रेली के से जिला कलेक्ट्रेट का घेराव करके दूषित सरकार को जगाने का काम करेंगे। क्योंकि भाजपा हमेशा उत्पीड़ित जनता की आवाज बनती रही है।जिला प्रभारी जवाहर सिंह बेड़म ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जन आक्रोश रेली को सफल बनाने का आव्हान किया और 100 वे एपिसोड मन की बात कार्यक्रम को भी 100 व्यक्तियों के साथ शक्ति केंद्र स्तर पर सुनने का भी सभी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया और कहा की मोदी जी के मन की बात जरूर सुने क्योंकि उनके नेतृत्व में हिंदुस्तान विश्व गुरु बनने जा रहा है।पूर्व विधायक सुखराम कोली ने कार्यकर्ताओं से आग्रह के साथ अपील की है कि आक्रोशित जनता जनार्दन को आक्रोश रैली के लिए जन जागरण कर रैली का हिस्सा बनाएं। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विशंबर दयाल शर्मा ने कहा की पार्टी के कार्यकर्ताओ की पूर्ण निष्ठा से काम करने की मनोवृत्ति से ही भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है इसी मनोवृत्ति के मूल भाव से जनाक्रोश रैली में सभी कार्यकर्ता कांग्रेस से पीड़ित जनमानस को लेकर अपने साथ लेकर चलें.
जन आक्रोश रैली जिला संयोजक प्रशांत सिंह परमार ने कहा कि हम आज से ही सभी कार्यकर्ता जन आक्रोश रेली को भारी संख्या के साथ सफल बनाएंगे।इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक किशन चंद शर्मा, पूर्व विधायक रानी कोली, विशंभर दयाल शर्मा, जितेंद्र सिंह राजोरिया, कुक्कु शर्मा , कैलाश सोनी, सुरेश कौशिक, नागवेन्द्र सिंह, सतेन्द्र पराशर, डॉ.मनोज शर्मा विजय त्यागी, सोबरन सिंह गलेथा,भूपेंद्र घुरैया,जयबीर पोसवाल, मुकेश सक्सेना कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
- 1 बड़ा प्रशासनिक कदम: बाड़ी के बहादुरपुर में ब्लॉक स्तरीय जनसुनवाई, एसडीएम ने सुनीं समस्याएं, चोकपुरा सड़क विवाद पर PWD को दिए सख्त निर्देश
- 1 ऐतिहासिक चौपाल: ‘स्मार्ट विलेज’ धनोरा में बीती रात लगा जनता दरबार, मंत्री जवाहर सिंह बेढम और कलेक्टर ने सुनीं कड़वी सच्चाइयां, स्कूल भवन पर दिया सख्त निर्देश
- 1 बड़ा जनाक्रोश: फिरोजाबाद नगर निगम की बड़ी लापरवाही, वार्ड 30 रसूलपुर में जलभराव से त्रस्त जनता ने सौंपा ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी
- 1 बड़ा जनाक्रोश: फिरोजाबाद नगर निगम पर फूटा महिलाओं का खौफनाक गुस्सा, जलभराव और कच्ची गलियों से त्रस्त जनता का अनिश्चितकालीन धरना
- 1 खौफनाक रहस्य: बाड़ी के मैडोना जंगल में मिला साधु का क्षत-विक्षत शव, 15 दिन में तीसरी अज्ञात लाश मिलने से फैली भीषण दहशत

| Local News | Social Issues | Political News | Sports Highlights | Trending Topics | Entertainment News | Jobs Updates | Government Notification & News




