सड़क दुर्घटना में घायल बाइक सवार ने तोड़ा दम: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुआ हादसा, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम

धौलपुर के नादनपुर थाना क्षेत्र में हरि सिंह का पूरा पर एक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक के घायल होने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जहां से घायल को सरमथुरा अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।

सरमथुरा अस्पताल की मॉर्च्युरी में मृतक का पोस्टमार्टम कराने आए थाने के एएसआई हरि सिंह ने बताया कि बाइक सवार युवक जगमोहन (40) पुत्र रामहेत निवासी भरकुंजरा के सड़क पर घायल पड़े होने की सूचना मिली थी। जिस सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। युवक को इलाज के लिए सरमथुरा अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में इलाज करते वक्त युवक ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद उसके शव को मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया।

एएसआई ने बताया कि मंगलवार सुबह मृतक के परिजन द्वारा तहरीर दी गई है। जिस तहरीर के आधार पर मृतक का पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।

धौलपुर की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहें DLP NewsTV के साथ!

धौलपुर की हर महत्वपूर्ण खबर के लिए बने रहें DLP NewsTV के साथ!

सड़क दुर्घटना में घायल बाइक सवार ने तोड़ा दम: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुआ हादसा, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *