
DLP NewsTv Dholpur News
बालिका दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित
धौलपुर। राष्ट्रीय बालिका दिवस अवसर पर पर राजकीय कन्या महाविद्यालय में जिला पीसीपीएनडीटी प्रकोष्ठ चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वाधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान राजकीय कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सामाजिक शोध परिवर्तन से ही बेटियां महफूज रहेंगी तथा बेटियों को समान अधिकार एवं अवसर देने की आवश्यकता है। उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चेतराम मीणा ने बताया की बेटी नहीं जन्मोंगे तो बहू कहां से लाओगे। उन्होंने बताया कि जिले की लिंगानुपात में पिछले कई वर्षों से उत्तरोत्तर वृद्धि हो रही है जो वर्ष 2023 में जन्म के समय लिंगानुपात 950 हो गया है हम आशा करते हैं कि जिले का लिंगानुपात इसी प्रकार से क्रमिक वृद्धि करता रहेगा। डॉ. शिवकुमार शर्मा जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा बताया गया कि जन जागरूकता से ही संभव होगा। सामाजिक सकारात्मक मानसिकता का विकास एवं सामाजिक परिवर्तन इसके साथ-साथ चिकित्सा विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी। अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गौरव मीणा ने कहा कि बेटियां किसी भी कार्य क्षेत्र में पीछे नहीं है बेटियां हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही है। आज की बेटियों को मानसिक संबल प्रदान करने की आवश्यकता है। इसके साथ-साथ बेटियों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की भी आवश्यकता है। जिला समन्वयक पीसीपीएनडीटी पंकज शुक्ला द्वारा पीसीपीएनडीटी अधिनियम के प्रावधानों के साथ-साथ राज्य सरकार द्वारा संचालित मुखबिर योजना की जानकारी दी और बताया कि भू्रण लिंग परीक्षण की सूचना देने पर राज्य सरकार द्वारा संचालित योजना के अंतर्गत 3 लाख रूपए तक की राशि प्रदान की जाती है इसके लिए टोल फ्री नंबर 104 108 पर आप सूचना दे सकती है। सूचना दाता का नाम गोपनीय रखा जाता है ।

व्याख्याता मिथलेश कन्या महाविद्यालय द्वारा बताया गया कि जेंडर असमानता समाज के लिए अभिशाप है हम सबको मिलकर इस अभिशाप से लड़ना होगा बेटियों को दायित्व नहीं बेटियों को एसेट्स समझें जब भी समाज की सोच में परिवर्तन संभव है इस अवसर पर राजकीय कन्या महाविद्यालय की छात्रा अदिति द्वारा अंगना में उतरे जैसे धूप की चिड़िया का कविता पाठ किया गया. अंजली चौधरी द्वारा दिल को बहलाने का सामान ना समझा जाए की अपनी प्रस्तुति पेश की सविता सेंगर द्वारा एकल नृत्य रंगीलो राजस्थान की प्रस्तुति दी शिवानी ठाकुर वक्त से पहले बड़ी होती है बेटियां अंबिका छात्रा संघ उपाध्यक्ष राजकीय कन्या महाविद्यालय द्वारा कविता पाठ के माध्यम से बताया भाग्य को लेकर अपने आती है बेटियां सोई किस्मत को जगाती हैं। बेटियां दामिनी शर्मा ने वर्तमान समय के देश में की बेटियों को ने हर क्षेत्रा में अपना परचम लहराया है। अदिति सुष्मिता द्वारा समूह नृत्य पेश किया किसके साथ साथ पायल शर्मा सुष्मिता अंजलि संध्या रचना गुर्जर सलोनी पार्वती द्वारा अपनी अपनी प्रस्तुतियां दी । कार्यक्रम का संचालन डॉ. देवेंद्र सिंह परमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रियंका त्रिपाठी द्वारा वोट ऑफ थैंक्स देकर समापन किया गया। इस दौरान बसंत गोयल, सोहन सिंह परमार, हिमांशु गुप्ता सहित राजकीय कन्या महाविद्यालय की समस्त व्याख्याता उपस्थित रहे।
- 1 बड़ा प्रशासनिक कदम: बाड़ी के बहादुरपुर में ब्लॉक स्तरीय जनसुनवाई, एसडीएम ने सुनीं समस्याएं, चोकपुरा सड़क विवाद पर PWD को दिए सख्त निर्देश
- 1 ऐतिहासिक चौपाल: ‘स्मार्ट विलेज’ धनोरा में बीती रात लगा जनता दरबार, मंत्री जवाहर सिंह बेढम और कलेक्टर ने सुनीं कड़वी सच्चाइयां, स्कूल भवन पर दिया सख्त निर्देश
- 1 बड़ा जनाक्रोश: फिरोजाबाद नगर निगम की बड़ी लापरवाही, वार्ड 30 रसूलपुर में जलभराव से त्रस्त जनता ने सौंपा ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी
- 1 बड़ा जनाक्रोश: फिरोजाबाद नगर निगम पर फूटा महिलाओं का खौफनाक गुस्सा, जलभराव और कच्ची गलियों से त्रस्त जनता का अनिश्चितकालीन धरना
- 1 खौफनाक रहस्य: बाड़ी के मैडोना जंगल में मिला साधु का क्षत-विक्षत शव, 15 दिन में तीसरी अज्ञात लाश मिलने से फैली भीषण दहशत
Arms Act bari news Bari News in Hindi Bari Road Accident Baseri News Crime News Dholpur Crime News Dholpur Local News Dholpur News Dholpur News Channel Dholpur News in Hindi Dholpur Rajasthan News Update DlpnewsToday DLPNewsTV DLP News TV Dlp NewsTv Firozabad Crime News Firozabad News in Hindi Job In Dholpur Off The News Police Action Rajakhera News Rajasthan News Rajasthan Police Republic Day Road Safety sarmathura news SP Vikas Sangwan Tallakhas Private Limited Today Dholpur News Today Special Weather Update एसपी विकास सांगवान चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना धौलपुर धौलपुर क्राइम न्यूज़ धौलपुर न्यूज धौलपुर न्यूज़ धौलपुर पुलिस धौलपुर समाचार पुलिस जांच में जुटी फिरोजाबाद क्राइम न्यूज़ बाड़ी न्यूज़ बाड़ी सड़क हादसा राजस्थान न्यूज़

अनुराग बघेल ( पत्रकार )
धौलपुर राजस्थान




