32 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह का समापन समारोह संपन्न

32 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह का समापन समारोह संपन्न
32 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह का समापन समारोह संपन्न

32 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह का समापन समारोह संपन्न

धौलपुर । जिला कलेक्टर व जिला पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशन में मनाए जा रहे 32 वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह का समापन समारोह सिटी जुबली हॉल पर संपन्न हुआ । जिसमें उपस्थित विद्यार्थियों को राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल धौलपुर के प्राचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल श्याम कृष्णा टीपी ने कहा कि सड़क सुरक्षा एक गंभीर विषय है और इस पर चर्चा करने की आवश्यकता है 32 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत विद्यालय के बच्चों को जो जानकारी उपलब्ध कराई वह उनके भविष्य को सुरक्षा प्रदान करेगी बढ़ते हुए दुर्घटना के ग्राफ को गुड सेमेरिटन के माध्यम से कम किया जा सकता है उन्होंने कहा कि एक अच्छे मददगार के रूप में प्रयोग नागरिक का धर्म निभाएं और सड़क दुर्घटना में घायल को गोल्डन आवर्स में चिकित्सालय पहुंचाएं।इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि हमारे द्वारा बच्चों को जो जानकारी दी गई उसे बच्चे तो समझ गए अब आवश्यकता है बड़े लोगों को समझाने की।उन्होंने क्वीज के माध्यम से विद्यार्थियों से यातायात नियमों को लेकर सवाल जवाब किए जिसमें विद्यार्थियों ने बड़े ही उत्साह के साथ भाग लिया।उन्होंने कहा कि एक अच्छे मददगार के रूप में सड़क दुर्घटना में घायल को तत्काल प्रभाव से चिकित्सालय पहुंचाया और उसके जीवन को बचाने में अपना योगदान दें ।समारोह में अच्छे मददगार के रूप में कृष्ण अवतार हेड कांस्टेबल व असलम खान कोच का सम्मान किया गया।

32 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह का समापन समारोह संपन्न
Reporter:- Anurag Baghel


सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत सहयोग देने के लिए न्यू एरा पब्लिक, स्कूल टैगोर पब्लिक स्कूल, मां भगवती विद्यापीठ उच्च माध्यमिक विद्यालय तसीमों, एवीएम कन्वेंट स्कूल का सम्मान किया गया।इस अवसर पर परिवहन विभाग की ओर से धर्मपाल गुर्जर ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं के मामले में भारत विश्व का सिरमौर बनते जा रहा है । जिसे जागरूकता के माध्यम से कम किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि आतंकवादी घटनाओं से ज्यादा मौतें सड़क दुर्घटना में हो जाती है, जिन्हें डाला जा सकता है।समारोह में जिला परिवहन अधिकारी विजय कुमार मीना ने कहा कि 32 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह समाप्त हुआ है लेकिन विभाग की जागरूकता मुहिम जारी रहेगी और हमारा प्रयास रहेगा कि लोगों में यातायात नियमों के प्रति चेतना पैदा की जा सके।समारोह में अनिल जसोरिया, थाना प्रभारी कोतवाली, विजय सिंह थाना प्रभारी निहालगंज, यातयात प्रभारी मंगतूराम,परिवहन निरीक्षक रामवीर सिंह चौधरी,धीर सिंह मीणा,अमर सिंह मीना,
सतवीर सिंह एवम देवेंद्र शर्मा, भूदेव त्यागी, उत्तम गोयल, भगवान सिंह , प्रभात, बीके त्यागी एवम समस्त परिवहन कार्यालय कर्मी मुख्य रूप से उपस्थित थे मंच का संचालन न्याय दर्शन संस्था के सचिव रंजीत दिवाकर एडवोकेट द्वारा किया गया।

2 responses to “32 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह का समापन समारोह संपन्न”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *