साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित

साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित

साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित

किसान क्रेडिट कार्ड से किसानों को संस्थागत ऋण स्रोतों से जोड़ें-जिला कलक्टर

धौलपुर l जिला कलक्टर अनिल कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिला कलक्टर ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के शिविर सबंन्धित ग्राम पंचायत में सम्पूर्ण दिन के लिए संचालित होना सुनिश्चित करें।उन्होंने कहा कि सभी विभाग शिविर पूर्व आवश्यक तैयारियों का ध्यान रखा जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक ग्रामीणों को शिविरों में आमंत्रित किया जाये एवं शिविरों में आमजन की उपस्थिति का पोर्टल पर सही इन्द्राज कराया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मानक दिशा निर्देश के अनुसार मेरी कहानी मेरी जुवानी थीम पर लाभार्थियों से अनुभव साझा कराएं। उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपने ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की शिविरों मे मौजूदगी सुनिश्चित करें।
उन्होंने अधीक्षण अभियन्ता पीएचएडी को जल जीवन मिशन के अन्तर्गत मेरी कहानी मेरी जुवानी थीम पर लाभार्थियों के अनुभव दर्ज कराये जाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर को निर्देशित करते हुए कहा कि वे प्रधानमंत्राी सुरक्षा बीमा योजना एवं जीवन ज्योति योजना के बारे में शिविरों में जागरूकता करायें एवं आमजन से अधिक से अधिक सहमति पत्र भरवाकर बीमा हेतु पंजीयन करायें। किसानों को अधिक से अधिक किसान क्रेडिट कार्ड से लाभान्वित कर संस्थागत ऋण माध्यमों से जोडा जाये एवं जनधन योजना के तहत अधिक से अधिक बैंक खाते खोले जाएं।
जिला कलक्टर ने कहा कि राजीविका की महिलाओं एवं आंगनबाडी कार्यकर्ताओं की शिविरों में सक्रिय मौजूदगी सुनिश्चित करायें। शिक्षा विभाग को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को शिविरों मे पुरूस्कृत करने तथा विद्यालयों के छात्रों का माई भारत पोर्टल पर पंजीकरण कराये जाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने सभी विभाागों को निर्धारित प्रारूप के अनुसार प्रतिदिन रिपोर्ट देने हेतु निर्देशित किया ताकि विकसित भारत संकल्प यात्रा का सफल क्रियान्वयन हो सके।
उन्होंने 4 नवम्बर से जिले में शहरी क्षेत्रों में शुरू हो रहे विकसित भारत संकल्प यात्रा के शिविरों हेतु तैयारियों के बारे में जानकारी ली एवं विभिन्न योजनाओं के अनुरूप शेष तैयारियाँ करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने सम्पर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों एवं जन अभाव अभियोग के प्रकरणों का निस्तारण करने हेतु सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया। इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद सुदर्शन सिंह तौमर, उपखण्ड अधिकारी धौलपुर मनीष कुमार जाटव सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *