घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग को लेकर ग्रामीणो ने जताया विरोध

घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग को लेकर ग्रामीणो ने जताया विरोध

घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग को लेकर ग्रामीणो ने जताया विरोध

धौलपुर। जिले के बसेड़ी उपखंड के प्राथमिक विद्यालय रतनपुर बलदेवपुरा में शौचालय निर्माण कार्य चल रहा है।जिस कार्य को लेकर विद्यालय स्टाफ सहित ग्रामीणो ने आरोप लगाया है कि ग्राम पंचायत बलदेव पुरा के सरपंच और ठेकेदार द्वारा शौचालय निर्माण में घटिया निर्माण साम्रगी को लेकर कई बार किया ,लेकिन सरपंच ठेकेदार ने कोई सुनवाई नहीं की। विरोध करने पर भी नहीं मान रहा है अधिक विरोध करने पर उल्टा गांव वालों को रिपोर्ट दर्ज कराने की भी धमकी दी जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि घटिया सामग्री का उपयोग करके बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है बच्चों के साथ दुर्घटना होने की संभावना है।यहां तक कि शौचालयों में टैंक भी नहीं बनाए गए हैं। इसके चलते विद्यालय के राम नारायण , श्रीनिवास ,कृष्णा कुशवाहा, धर्मेंद्र कुशवाह ,सामंता बबलू राम खिलाड़ी राम रतन, प्रशांत मोहन, नेकराम ,व अन्य गांव के लोगों के विरोध करते हुए एसडीएम के नाम ज्ञापन सौंपते हुए सरपंच व ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *