रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर बांट रहे हैं पत्रक, अक्षत पीले चावल

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर बांट रहे हैं पत्रक, अक्षत पीले चावल

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर बांट रहे हैं पत्रक, अक्षत पीले चावल

धौलपुर।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई धौलपुर के द्वारा अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के निमित्त अयोध्या से पूजित पीले चावलों को महाविद्यालय कैंपस और घर घर में बांटकर निमंत्रण देने का कार्य चल रहा है। जिला संयोजक धीरेंद्र कुशवाह ने बताया कि जिले के प्रत्येक स्कूल, कॉलेज, गांव, शहर व कस्बों में हर घर पीले चावल पहुंचाए जा रहे है। पीले चावल के साथ. साथ भगवान श्री राम का स्वरूप और अयोध्या मंदिर का पत्रक भी वितरित किए जा रहे है। ये कार्यक्रम 12 जनवरी तक चलेगा। इस कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साह है। साथ ही से अपील कि उस दिन अपने घर पर और मंदिरों में दीपक जलाकर इस पुनीत कार्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। वहीं विशाल ने बताया कि सभी कार्यकर्ताओं को अलग-अलग कैंपस दिए गए है और पीले चावल वितरण के दौरान प्रत्येक कार्यकर्ता अयोध्या के भव्य मंदिर की जानकारी भी पत्रक के माध्यम से विधार्थी और आम जनता तक पहुंचा रहा है। इसी दौरान धीरज, सूरज कुमार, विकास, रवि कुमार, शिवम, अश्विनी शर्मा, कुलदीप, अर्जुन, रिंकू, विशाल रावत, सियाराम, संकेत मौजूद रहे।

मनियां। अयोध्या से श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अवसर पर 22 जनवरी को अपने घरो और प्रतिष्ठानो को दीपावली की तरह सजाने एंव मनाने का निमंत्रण देने के लिए आज पागल बाबा के आश्रम पर जाकर हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष नरेंद्र त्यागी,जिला संयोजक बजरंग दल मनोज सोनी,कप्तान सिंह कुशवाहा के द्वारा आमंत्रण पत्र दिया गया। इस दौरान महाराज ने कहा 500 साल बाद हिंदुओं को अपनी आस्था और विश्व के राजा राम को घर मिल रहा है सभी 22 जनवरी के दिन राम लला की प्राण प्रतिष्ठा में हो रही है उसके भागीदार बने। साथ ही कार्यकर्ताओ ने पीले चावल,राममंदिर का चित्र देकर कई गाँव मे आमंत्रण दिया।
राजाखेड़ा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिंदू परिषद् के कार्यकर्ताओं के द्वारा अयोध्या में भगवान श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर अक्षत पीले चावल और भगवान श्रीराम का चित्र वितरण किया जा रहा है। दीप प्रज्ज्वलित कर,मंदिरों में भजन कीर्तन व पूजा अर्चना करके इसे दीपावली के त्योहार के रूप में मनाएं।अक्षत पीले चावल वितरित करते हुए राजाखेड़ा नगर कार्यक्रम सहसंयोजक कुश राठौर ने कहा की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को सीधा प्रसारण दूरदर्शन पर दिखाया जायेगा जिसे अपने घर पर टीवी, मोबाइल , के माध्यम से देख सकेंगे । इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिंदू परिषद् की ओर से लगभग 8 टोली बनाकर 70 स्वयंसेवकों के द्वारा घर घर जाकर अक्षत पीले चावल और श्रीरामलला का छायाचित्र,आमंत्रण पत्र वितरित किए जा रहें है। इस अवसर पर अनूप गुप्ता,
विशंभरदयाल शर्मा,अर्जुन सिंह,रामबृज शर्मा,हरेंद्र सिंह,दिनेश शर्मा,मदनमोहन शर्मा,भगवानस्वरूप शर्मा,योगेंद्र सिंह,ललित शर्मा,आशुतोष शर्मा,अभय दीक्षित,ध्रुव झा, हरवीर सिंह,हरेंद्र शर्मा,रागिनी श्रीवास्तव,सपना उदैनिया, आकाश राठौर,आदित्य मौजूद रहे।

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर बांट रहे हैं पत्रक, अक्षत पीले चावल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *