शिक्षक संघ एकीकृत बाट रहा पीले चावल, 17 मई को प्रदेश स्तरीय आंदोलन जयपुर में होगा शुरू

शिक्षक संघ एकीकृत बाट रहा पीले चावल, 17 मई को प्रदेश स्तरीय आंदोलन जयपुर में होगा शुरू

शिक्षक संघ एकीकृत बाट रहा पीले चावल, 17 मई को प्रदेश स्तरीय आंदोलन जयपुर में होगा शुरू

धौलपुर। तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण की मुख्य मांग को सरकार तक पहुंचाने के लिए राजस्थान एकीकृत शिक्षक संघ धौलपुर ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सैंपऊ में शांतिपूर्ण ढंग से बैठक का आयोजन किया। प्रदेश महामंत्री चंद्रभान चौधरी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में ढाई लाख तृतीय श्रेणी शिक्षक अपने तबादलों का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन सरकार ने अभी तक उनके स्थानांतरण को लेकर कोई नीति तैयार नहीं की हैं। जिसके चलते तृतीय श्रेणी शिक्षको का लंबे समय से स्थानांतरण नही हों पा रहा हैं और उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे में अब समय आ गया है कि समूचा शिक्षक समाज एकजुट होकर अपने हक की लड़ाई को लड़े। तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण की मांग को लेकर आंदोलन का आगाज किया जाएगा। जिसकी शुरुआत हो चुकी है। पूरे राजस्थान में शिक्षक संघ एकीकृत प्रदेश अध्यक्ष गिरीराज शर्मा के नेतृत्व में जगह जगह जाकर बैठक कर पीले चावल बांट कर शिक्षको को जयपुर में 17मई को शहीद स्मार्क पर होने वाले आंदोलन में भाग लेने की अपील कर रहा है इसी क्रम में सैंपऊ में आज चंद्रभान चौधरी के नेतृत्व में पीले चावल बांट कर आंदोलन में भाग लेने की अपील की।इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष गंगाराम गुर्जर,जिला अध्यक्ष भगवान सिंह मीणा, राविखान, मनीषजाट, मंसूर अली, अमित परमार, भरत सिंह सहित अन्य उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *