
धौलपुर l 4 मार्च। अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा धौलपुर मुकेश कुमार गर्ग ने बताया की जिला कलक्टर धौलपुर अनिल कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले के समस्त राजकीय, निजी विद्यालयों स्कूली विद्यार्थियों के सर्वागीण विकास हेतु सुशिक्षित बचपन कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसका शत-प्रतिशत क्रियान्वयन कराया जाना है। इस अवधारणा के अन्तर्गत स्कूली विद्यार्थियों में प्रार्थना सभा व सहशैक्षणिक गतिविधियों के माध्यम से सुशिक्षित बचपन की अवधारणा को विकसित किया जाना है। आज के युग में जब समाज का हर तबका सोशल मीडिया, प्रिंट मीडिया व मोबाइल के रंगीन जाल में उलझा हुआ है वही इस अवधारणा के अन्तर्गत नैतिक शिक्षा, जीवन मूल्य व विद्यार्थियों का सर्वागीण विकास होगा। इस अवधारणा के अन्तर्गत विद्यालयों में पुस्तकालय का नियमित उपयोग, प्रार्थना सभा को प्रभावी बनाना हर शनिवार को नो वेग डे मनाया जाना विभिन्न महापुरुषों की जयंती आयोजन से पूर्व तैयारी कराना प्रार्थना सभा में समाचार पत्रों के माध्यम से देश विदेशी खबरें सुनाया जाना विद्यालय प्रागण में आदर्श वाक्य लेखन करवाया जाना, विद्यालय में संचालित स्काउट गाइड एनएसएस, एनसीसी यूथ क्लब ईको क्लब को क्रियाशील करना आदि गतिविधियों को समाहित किया गया है। जिला कलक्टर धौलपुर ने शिक्षा विभाग के जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को सुशिक्षित बचपन अवधारणा की व्यापक मॉनीटरिंग हेतु निर्देशित किया है। इसके क्रियान्वयन हेतु राजकीय एवं निजी विद्यालयों में सुशिक्षित बचपन की पालना कराने के निर्देश दिये हैं।
- शिकोहाबाद में सौर ऊर्जा का बढ़ता दायरा — कालिसन पावर सॉल्यूशन के 15 साल और 500 से अधिक घरों की बदली तस्वीर
शिकोहाबाद में सौर ऊर्जा का बढ़ता दायरा — कालिसन पावर सॉल्यूशन के 15 साल और 500 से अधिक - बाड़ी नवदुर्गा महोत्सव: 3तीसरे दिन स्थानीय कलाकारों ने बिखेरे रंग, SHO देवेंद्र शर्मा के क्लासिकल गीत ने बांधी समां
बाड़ी नवदुर्गा महोत्सव: 3तीसरे दिन स्थानीय कलाकारों ने बिखेरे रंग, SHO देवेंद्र शर्मा के क्लासिकल गीत ने बांधी - रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर पलटा सवारियों से भरा ऑटो, 7 साल की मासूम पलक की दर्दनाक मौत, 4 लोग गंभीर रूप से घायल
रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर पलटा सवारियों से भरा ऑटो, 7 साल की मासूम पलक की - बाड़ी में ईद-उल-फितर 2026 का उल्लास: मस्जिदों और ईदगाहों में गूंजी ‘अल्लाह-हु-अकबर’ की सदाएं, गले मिलकर दी मुबारकबाद
बाड़ी में ईद-उल-फितर 2026 का उल्लास: मस्जिदों और ईदगाहों में गूंजी ‘अल्लाह-हु-अकबर’ की सदाएं, गले मिलकर दी मुबारकबाद - फ़िरोज़बाद के पचोखरा में तीन बार पलटी तेज रफ्तार कार, बाइक सवार को बचाने में हुआ हादसा, 4 साल की बच्ची सहित सभी सुरक्षित
फ़िरोज़बाद के पचोखरा में तीन बार पलटी तेज रफ्तार कार, बाइक सवार को बचाने में हुआ हादसा, 4

अनुराग बघेल ( पत्रकार )
धौलपुर राजस्थान









