ग्रीष्मकालीन कौशल विकास शिविर: स्काउट गाइड के अभिरुचि प्रशिक्षण के रजिस्ट्रेशन शुरू

ग्रीष्मकालीन कौशल विकास शिविर: स्काउट गाइड के अभिरुचि प्रशिक्षण के रजिस्ट्रेशन शुरू

ग्रीष्मकालीन कौशल विकास शिविर: स्काउट गाइड के अभिरुचि प्रशिक्षण के रजिस्ट्रेशन शुरू

धौलपुर। राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय धौलपुर के तत्वावधान में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय धौलपुर में ग्रीष्मकालीन कौशल विकास शिविर का शुभारंभ हुआ है जिसमें रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सीओ स्काउट गजेंद्र त्यागी एवं प्रभारी सचिव जिला मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि स्काउट हमेशा सेवाभावी होता है। इस कौशल विकास शिविर के माध्यम से आप भी अपने कौशल का विकास कर सेवा कार्य में तत्पर रहें। कुल 64 कलाएं होती हैं। उनमें से पढना व लिखना मात्र एक कला हैं। इस प्रकार के शिविर के माध्यम से इन कलाओं को हासिल किया जा सकता हैं। शिविर के उद्देश्यों के बारे में सभी छात्र-छात्राओं को अवगत करवाया। शिविर में जिन-जिन विषयों में अभिरुचि प्रशिक्षण दिया जाएगा। सिलाई ,कढ़ाई,बुनाई,मेहंदी लगाना सहित कम्प्यूटर सीखने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। रजिस्ट्रेशन के दौरान सीओ स्काउट गजेंद्र त्यागी,सांस्कृतिक प्रशिक्षण प्रभारी मनोज कुमार,जिला सचिव स्काउट मनोज कुमार शर्मा,व्याख्याता हरफूल सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *