रोटरी क्लब ने चलाया रिफ्लेक्टर अभियान

रोटरी क्लब ने चलाया रिफ्लेक्टर अभियान

रोटरी क्लब ने चलाया रिफ्लेक्टर अभियान

धौलपुर । रोटरी क्लब धौलपुर सिटी द्वारा जिला परिवहन विभाग व यातायात पुलिस के सहयोग से जिला मुख्यालय पर रिफ्लेक्टर अभियान चलाया गया. जिसमें दर्जनों वाहनों के साथ सावन माह में कांवड़ ले जाने वाले कावड़ियों के रिफ्लेक्टर लगाए गए ।रोटरी क्लब अध्यक्ष अतुल कुमार भार्गव ने कहा कि इन दिनों जिला मुख्यालय से कावड़ियों का बहुत बड़ा जता दिन-रात निकलना है और हाईवे से गुजरने के दौरान दुर्घटना की संभावना रात्रि के दौरान बनी रहती है। ऐसे में हमारे द्वारा उनके सामान ,डंडे, कपड़ों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए हैं । जिससे रात्रि के समय दुर्घटनाओं में बचा हो सके। इसके अलावा हमारे द्वारा वाहनों पर भी रिफ्लेक्टर लगाए गए। परिवहन निरीक्षक धर्मपाल सिंह ने कहा कि जिला परिवहन अधिकारी विजय कुमार मीणा के दिशा निर्देशन में हमारे द्वारा रोटरी क्लब द्वारा आयोजित रिफ्लेक्टर अभियान में विशेष रुप से कावड़ियों के रिफ्लेक्टर लगाए गए हैं। जिससे दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके साथ ही उन्होने कावड़ियों से आग्रह किया कि वह रात्रि के समय गहरे रंग के कपड़े ना पहने हल्के रंग के कपड़े पहने जिससे वाहन की रोशनी में वह नजर आ सके। परिवहन निरीक्षक धीर सिंह मीणा ने कावड़ियों से आग्रह किया कि वे सड़क के किनारे बने फुटपाथ पर चलें तथा एकजुट होकर ना चले आगे पीछे चलें जिससे हाईवे पर से गुजरने वाले वाहनों को परेशानी ना हो ।इस अवसर पर रोटरी क्लब द्वारा कई दर्जन कावड़ियों तथा वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए और विशेष रुप से टेंपो व ट्रैक्टरों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए । सचिव अंकित अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्लब सामाजिक सरोकारों की कड़ी में अपने दायित्वों का निर्माण कर रही है और आगे भी इसी प्रकार अभियान चलाए जाएंगे। इस दौरान डॉ नरेश शर्मा, डॉ आशीष शर्मा, गौरव गर्ग, जितेंद्र सिंह राजोरिया , विमल भार्गव, संजय शर्मा ,सुमेंद्र तिवारी, यातायात कर्मी फतेह सिंह फौजदार, कुबेर सिंह व सुरेश चंद उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *