अपना घर सेवा समिति धौलपुर के राजुद्दीन खान अध्यक्ष , श्याम मनोहर कुलश्रेष्ठ बने सचिव

धौलपुर । मानव सेवा में समर्पित व नर सेवा नारायण सेवा की युक्ति को पूर्ण तरह चरितार्थ करता अपना घर आश्रम अपना घर आश्रम भरतपुर के निर्देशन में काम कर रही विभिन्न समितियों के सहयोग से अपनों से बिछड़े विक्षिप्त बेसहारा अनाथ व्यक्तियों की सेवा का यह पुनीत कार्य संभव हो पा रहा है । उल्लेखनीय है अपना घर सेवा समिति धौलपुर की बैठक का आयोजन एक निजी स्कूल किया गया जिसमें सर्वसम्मति से आगामी कार्यकाल 2023- 24 हेतु नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया इसमें अध्यक्ष राजुद्दीन खान एडवोकेट, सचिव श्याम मनोहर कुलश्रेष्ठ ,कोषाध्यक्ष सौरभ मोदी , संरक्षक उपेंद्र दत्त शर्मा ,संरक्षक बासुदेव प्रसाद गर्ग , संरक्षक डॉ नरेश शर्मा ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज वशिष्ठ, उपाध्यक्ष सुनील मंगल , मीडिया प्रभारी कीर्ति सिंह राजावत ,सह सचिव भूप सिंह परमार , निरीक्षक अश्विनी सक्सेना ,संगठन सचिव मुकेश कुमार बंसल ,विधि प्रमुख जितेंद्र सिंह चौहान ,अन्न दान प्रमुख प्रमोद गोयल ,चिकित्सा प्रमुख डॉ. निसार खान उस्मानी , प्रबंध प्रमुख नवेद दाऊदी , सूचना प्रमुख राकेश कुमार गर्ग , तीर्थ यात्रा प्रमुख कमल किशोर कुलश्रेष्ठ ,मकर संक्रांति प्रमुख धर्मेंद्र मोदी को बनाया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *