सभापति के खिलाफ धरना प्रदर्शन,भूख का हड़ताल पर बैठे पार्षद

सभापति के खिलाफ धरना प्रदर्शन,भूख का हड़ताल पर बैठे पार्षद

सभापति के खिलाफ धरना प्रदर्शन,भूख का हड़ताल पर बैठे पार्षद

धौलपुर । नगर परिषद धौलपुर के पार्षदों द्वारा नगर परिषद में भ्रष्टाचार का आरोप, निविदा प्रक्रिया में भी पारदर्शिता नहीं रखने का आरोप लगाते हुए अनशन पर बैठे ।बता दें कि 8 दिन पूर्व जांच की मांग को लेकर पार्षदों द्वारा जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम दे चुके ज्ञापन, जांच नहीं होने के पर आज से अनशन पर बैठें | जानकारी के अनुसार पार्षदों का आरोप है कि निविदा प्रक्रिया में भी पारदर्शिता नहीं रखने का आरोप लगाया और कहा कि हमारे वार्ड में किसी भी प्रकार का कार्य नहीं हो रहा है और सिर्फ धांधली हो रही है बता दें कि कुछ दिन पहले सभी पार्षदों ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा था। पार्षदों के द्वारा ज्ञापन देने के बावजूद भी किसी भी प्रकार की सुनवाई न होने पर पार्षदों ने धौलपुर जिला कलेक्टर के सामने टेंट लगाकर धरना प्रदर्शन किया और सभापति मुर्दाबाद एवं नगर परिषद मुर्दाबाद के नारे लगाए जिनमें में 5 पार्षद भूख हड़ताल पर बैठे हैं। वहीं पार्षदों का आरोप है कि सभापति के द्वारा अपने कुछ चहते पार्षदों का उनके वाडों में काम हो रहा है लेकिन अन्य पार्षदों की किसी भी प्रकार की सुनवाई नहीं हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *