सामुदायिक सहभागिता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

सामुदायिक सहभागिता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

सामुदायिक सहभागिता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

धौलपुर। सामुदायिक सहभागिता के बिना किसी भी विकास की कल्पना नहीं की जा सकती है। सरकारी स्कूलों में सुचारू रूप से कार्य करने में सामुदायिक सहभागिता का बहुत बड़ा योगदान है। भामाशाहों के माध्यम से राजकीय स्कूलों में भौतिक एवं अन्य व्यवस्थाओं का कायाकल्प हुआ है। इसी क्रम में सीबीईओ दामोदर लाल मीणा के मुख्य आतिथ्य एवं पीईईओ धनेश कुशवाह के विशिष्ट आतिथ्य में सामुदायिक सहभागिता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाचार्य रनवीर सिंह रावत की प्रेरणा से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डंडोली धौलपुर में भामशाह योग चिकित्सक आगरा डॉ केपी सिंह एवं डाक्टर साहब के पिताजी रमेश चंद्र ने भामाशाह के रूप में विद्यालय को एक वाटर कूलर,पानी की टंकी,विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। भामाशाह डॉ केपी सिंह ने सर्दी के मौसम को ध्यान में रखते हुए नौनिहालों की समस्या को समझकर मानवीयता से परिपूर्ण निर्णय लिया और भामाशाह बनकर न केवल स्कूल के कक्षा एक से बारहवीं के विद्यार्थियों को स्वेटर वितरित किए बल्कि गांव की विधवा महिलाओं एवं वृद्ध महिलाओं को भी गर्म वस्त्र भेंटकर सामुदायिक सहभागिता का संदेश दिया। डॉक्टर केपी सिंह ने कहा कि जननी और जन्मभूमि स्वर्ग से बढ़कर होती है।
एक कहावत है कि “एक बच्चे को बड़ा करने में पूरा गाँव लग जाता है।” यह बच्चों को फलने-फूलने के लिए एक सुरक्षित, पोषण और समावेशी वातावरण प्रदान करने के लिए माता-पिता और समुदायों की साझा जिम्मेदारी पर जोर देना चाहिए।बच्चों की शिक्षा में भागीदारी बढ़ाने के लिए माता-पिता के साथ संबंध बनाने के लिए मार्गदर्शन और तैयार करने का बेहतरीन कार्यक्रम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डंडोली में आयोजित किया गया जो मेरे लिए बहुत ही अच्छा अनुभव रहा। स्कूल के समस्त विद्यार्थियों एवं दो सौ पच्चीस विधवा तथा वृद्ध महिलाओं को गर्म स्वेटर एवं कपड़े वितरित किए गए तो गर्म वस्त्र पाकर नौनिहालों एवं वृद्धजन व महिलाओं के चेहरे खिल खिला उठे और उन्होंने भामशाह का हार्दिक आभार व्यक्त किया। भामशाह डॉ केपी सिंह ने इस अवसर पर कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मैं सामुदायिक सहभागिता का हिस्सा बना। उन्होंने यह आश्वासन दिया कि वह आगे भी स्कूल में किसी भी प्रकार का विकास में अग्रसर रहेंगे। भामाशाह डॉक्टर केपी सिंह ने बताया कि सामुदायिक सहभागिता जागरूकता के पुनीत कार्य में विशेष रूप से सहयोग भामाशाह हर्ष सचदेवा,हर्ष सलूजा,राघव अग्रवाल,मुकेश चंद्र जैन का रहा है। प्रधानाचार्य रनवीर सिंह रावत ने बताया कि सामुदायिक सहभागिता जागरूकता कार्यक्रम में लगभग 800 विद्यार्थियों एवं वृद्धजन तथा विधवा महिलाओं को तीन लाख रुपए लागत के गर्म वस्त्र वितरित किए गए। इस अवसर पर व्याख्याता भगवान सिंह मीना,एसएमसी अध्यक्ष लाखन सिंह,भूदेव शास्त्री,राजकुमार यादव,प्यार सिंह सैनी,राघवेंद्र सिंह,शुभम,निधि कौशिक,ममता सिंह,गीता बघेला,बबीता सोनी,हस्मिता चौधरी,सपना अग्रवाल,मिथलेश,सोनिका यादव सहित स्कूल स्टाफ मौजूद रहा। मंच संचालन रजनी शुक्ला एवं मुकेश कुमार ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *