विश्व रेडक्रॉस दिवस पर नौनिहालों ने सीखे जीवन रक्षा के गुर

विश्व रेडक्रॉस दिवस पर नौनिहालों ने सीखे जीवन रक्षा के गुर

विश्व रेडक्रॉस दिवस पर नौनिहालों ने सीखे जीवन रक्षा के गुर

धौलपुर। इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी धौलपुर द्वारा आयोजित विश्व रेडक्रॉस दिवस पर सोमवार को एक कार्यक्रम में नौनिहाल बच्चो ने प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण के माध्यम से जीवन रक्षा के गुर सीखे ।कार्यक्रम में राजस्थान लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ .आर एस गर्ग ने कहा कि आकस्मिक दुर्घटनाओं में जनहानि को रोकने के लिए नौनिहालों को प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण कार्यक्रम एक सराहनीय पहल है, समाज की भावी पीढ़ी को आधुनिकता के दौर में जीवन रक्षा के गुर सीखने की बहुत आवश्यक है। उपाध्यक्ष रोहिल सरीन ने कहा कि संस्था द्वारा जिले के सभी स्कूलों के बच्चो को प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जा रहे है,साथ ही युवा खिलाड़ियों, पुलिस कर्मियों ,सफाई कर्मचारी, पेट्रोल पंप कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है ।सचिव संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि विश्व रेडक्रॉस दिवस पर नौनिहाल बच्चो को प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण के माध्यम से जीवन रक्षा के गुर सिखाए गए हैं जिससे घर, सड़क, स्कूल आदि स्थानों पर होने वाली आकस्मिक दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को रोका सके । संस्था की ओर से बच्चो को प्राथमिक उपचार की किताबों को निःशुल्क वितरण किया गया। कार्यक्रम में डॉ प्रज्ञादीप वर्मा ने बच्चो को प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण देते हुए इसकी गहन जानकारी प्रदान की।इस दौरान विमल भार्गव, डॉ. विनोद गर्ग, मीनल भार्गव, आकांक्षा भार्गव, मोनिका जैन, सुभाष शर्मा, राज भारद्वाज, शिवांगी, चंचल गुप्ता,विनीता बाथम,मंजू त्यागी,ज्योति मित्तल,सोनू शर्मा, पायल झा,इशा सक्सेना आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *