नर्सिंग कर्मियों ने 11 सूत्रीय मांगो को लेकर सौंपा ज्ञापन

नर्सिंग कर्मियों ने 11 सूत्रीय मांगो को लेकर सौंपा ज्ञापन

नर्सिंग कर्मियों ने 11 सूत्रीय मांगो को लेकर सौंपा ज्ञापन

धौलपुर। नर्सेज संयुक्त मोर्चा ने 11 सूत्रीय मांग को लेकर नवनिर्वाचित कांग्रेस जिला अध्यक्ष साकेत बिहारी शर्मा को प्रियंका गांधी वाड्रा के नाम ज्ञापन सौंपा। जानकारी के अनुसार 4 दिन से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे नर्सिंग कर्मचारियों ने प्रियंका वाड्रा के नाम 11 सूत्रीय मांगों को लेकर धौलपुर जिला अध्यक्ष साकेत बिहारी शर्मा को ज्ञापन सौंपा ज्ञापन में नर्सिंग एसोसिएशन ने 11 सूत्रीय मांगपत्र की प्रति संलग्न कर आग्रह किया हैं कि मांगपत्र की जायज वित्तीय एवं गैर वित्तीय मांगों पर पिछले 4.5 से वर्षों कोई निर्णायक कार्यवाही नहीं होने से राज्य के समस्त नर्सेज संवर्गों में रोष व्याप्त है जिससे मजबूरन राज्य के सभी प्रमुख नर्सेज संगठनों द्वारा राज्य स्तरीय नर्सेज संघर्ष समिति का गठन कर राज्यव्यापी ध्यानाकर्षण धरना प्रदर्शन आंदोलन का निर्णय लिया गया है। 18 जुलाई को प्रांतीय आहवान पर जिला चिकित्सालय / मेडिकल कॉलेज परिसर में ध्यानाकर्षण धरना प्रारम्भ करते हुये चरणबद्ध आंदोलन की शुरूआत की गई है। ज्ञापन के माध्यम से निवेदन करते हुए नर्सेज की संलग्न 11 सूत्रीय मांग पत्र पर शीघ्रता शीघ्र निर्णायक कार्यवाही करावे। यदि 15 अगस्त से पूर्व सक्षम स्तरीय वार्ता आयोजित कर अपेक्षित निर्णय नहीं किये जाते है तो जिले के नर्सिंग कर्मी 23 अगस्त को जयपुर में राज्य स्तरीय महा रैली के लिए कूच कर सामूहिक कार्य बहिष्कार के लिए बाध्य होगें। जिससे प्रदेश के मरीजों को होने वाली असुविधा के लिए राज्य सरकार स्वयं जिम्मेदार रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *