10 दिवसीय मेले का फीता काटकर विधायक कुशवाह ने की मेले की शुरुआत

10 दिवसीय मेले का फीता काटकर विधायक कुशवाह ने की मेले की शुरुआत
10 दिवसीय मेले का फीता काटकर विधायक कुशवाह ने की मेले की शुरुआत

10 दिवसीय मेले का फीता काटकर विधायक कुशवाह ने की मेले की शुरुआत

सैंपऊ। शहीद छत्तर सिंह पंचम सिंह सेवा समिति तसीमों व ग्राम पंचायत तसीमों के संयुक्त तत्त्वाधान में 10 दिवसीय मेले का फीता काटकर धौलपुर विधायक शोभारानी कुशवाह ने शुरुआत की और तोरण खरीद कर मेले का शुभारंभ किया। इससे पहले आदर्श ग्राम पंचायत भवन तसीमों पर शहीद समिति पदाधिकारियों, मेला कमेटी सदस्यों द्वारा धौलपुर जिला कलेक्टर अनिल कुमार अग्रवाल, तहसीलदार सैंपऊ देवेंद्र शर्मा, राजा भैया, लवकुश सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल सिंह कुशवाह का साफा व माला पहनाकर स्वागत किया गया और अतिथियों की उपस्थिति में विधायक कुशवाह ने फीता काटकर शहीद प्राचीन सरोवर का उद्घाटन किया और शहीद प्राचीन सरोवर के बारे में विस्तृत जानकारी ली जो कि सालों से गंदगी पड़ी पोखर को किस तरह, किन प्रयासों से शहीद प्राचीन सरोवर में तब्दील किया। जिसके लिए ग्राम पंचायत के प्रयासों की सराहना की।
जिसके बाद सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया और शहीद स्मारक पहुंच शहीद छत्तर सिंह परमार और पंचम सिंह कुशवाह की 76 वीं पुण्यतिथि पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शहीदों की जय,भारत माता की जय, शहीद जवान अमर रहे, वंदे मातरम आदि जयकारे लगाए। कार्यक्रम का संचालन कवि राजवीर सिंह क्रांति ने किया। वही शाम को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन राजवीर सिंह क्रांति के संयोजन में किया गया।इस मौके पर धौलपुर से पधारे दाऊदयाल मित्तल, श्रीराम मित्तल, अंकित मित्तल, ध्रुव मित्तल आदि सहित सैंपऊ के कवि आकाश राजा, कवि श्यामवीर सिंह, उदय कुशवाह, अजय परमार, राज खान गौरी आदि के साथ शहीद समिति के समस्त पदाधिकारी व मेला कमेटी के हरेंद्र सिंह परमार, लोकेंद्र कंडेरा, धर्मवीर सिंह कुशवाह आदि सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *