
सरमथुरा (धौलपुर) l ममता हैल्थ इंस्टीट्यूट फॉर मदर एण्ड चाइल्ड संस्था द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम जागृति के तहत “किशोर हैं परेशान, जागृति एप लाए समाधान”अभियान शुरू किया गया | इस अभियान के अंतर्गत सरमथुरा के मडासिल ग्राम पंचायत के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, कोनेशा में मोबाइल एप जागृति के द्वारा किशोरा अवस्था में होने वाले शारीरिक, मानसिक, तथा भावनात्मक बदलाव की जानकारी छात्र छात्राओं को दी गई | जागृति मोबाइल एप के बारे में बताते हुये जीतेन्द्र शर्मा नें विद्यार्थियों को समझाया गया कि वो इस ऐप के माध्यम से किशोरावस्था से सम्बन्धित वृद्धि एवं विकास, पोषण, एवं स्वास्थ्य आदि के बारे में अपने मन के अंदर चल रहे सवालों के जबाब पा सकते है | उन्होंने बताया कि इस एप्लिकेशन की मदद से एक्टिविटी और पॉडकास्ट में उपलब्ध ऑडियो वीडियो के माध्यम से अपनी जानकारी और समझ को बढ़ा सकते है। किशोर अवस्था में जब परिवर्तन आते हैं उस समय में किशोरों को उनकी जानकारी नहीं होती हैं और किशोर किशोरियां अपने से बड़ों से पूछने में शरमाते हैं इसलिए कई बार इस अवस्था में किशोर किशोरियां अनैतिक गतिविधियों की ओर अग्रसर हो जाते है। इस एप के माध्यम से किशोरा अवस्था की ओर बढ़ने वाले बच्चों में जानकारी बढ़ेगी और किशोर किशोरियां अनैतिक प्रवृत्तियों से बच सकेंगे। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेश प्रसाद मीना नें कहा कि घर बैठे बच्चों को और अभिभावकों को सही और तथ्य पूर्ण जानकारी मिलेगी | और शारीरिक और मानसिक परिवर्तनो को बेहतर तरीके से समझ सकेंगे | इस मौके पर विद्यालय चंद्रदत्त शर्मा, मोहन सिकरवार तथा ममता संस्था की टीम उपस्थित रहीं।
- धौलपुर में बदला ‘ब्यूटी ट्रेंड’: शादियों के सीजन में HD Makeup की भारी मांग, Girls School Road पर लगा दुल्हनों का तांता
धौलपुर में बदला ‘ब्यूटी ट्रेंड’: शादियों के सीजन में HD Makeup की भारी मांग, Girls School Road पर - धौलपुर: चम्बल रेता माफियाओं पर पुलिस का प्रहार, नाकाबंदी के दौरान बजरी से भरे 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
धौलपुर: चम्बल रेता माफियाओं पर पुलिस का प्रहार, नाकाबंदी के दौरान बजरी से भरे 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त Crime - बाड़ी पुलिस का ‘ऑपरेशन शिकंजा’: 13 महीने से फरार गैस कालाबाजारी का आरोपी गिरफ्तार, 77 सिलेंडर किए थे जब्त
बाड़ी पुलिस का ‘ऑपरेशन शिकंजा’: 13 महीने से फरार गैस कालाबाजारी का आरोपी गिरफ्तार, 77 सिलेंडर किए थे - फिरोजाबाद: धीरपुर के दारापुर में नारकीय जीवन जीने को मजबूर ग्रामीण, गलियों में भरा तालाब का गंदा पानी
फिरोजाबाद: धीरपुर के दारापुर में नारकीय जीवन जीने को मजबूर ग्रामीण, गलियों में भरा तालाब का गंदा पानी - सावधान पर्यटक: 21 फरवरी को क्रोएशिया के प्रधानमंत्री का आगरा दौरा, 2-2 घंटे बंद रहेंगे ताजमहल और आगरा किला
सावधान पर्यटक: 21 फरवरी को क्रोएशिया के प्रधानमंत्री का आगरा दौरा, 2-2 घंटे बंद रहेंगे ताजमहल और आगरा

अनुराग बघेल ( पत्रकार )
धौलपुर राजस्थान







