26 व 27 अप्रैल को इन स्थानो पर लगेंगे मंहगाई राहत कैंप, प्रशासन गांवों व शहरों के संग अभियान शिविर

धौलपुर में मंहगाई राहत कैंप में अभी तक हुए 49 हजार 852 पंजीकरण
मंहगाई राहत कैंप, प्रशासन गांवो एवं शहरों के संग अभियान के तहत 24 अप्रेल से लगेंगे शिविर

26 व 27 अप्रैल को इन स्थानो पर लगेंगे मंहगाई राहत कैंप, प्रशासन गांवों व शहरों के संग अभियान शिविर

धौलपुर।जिला कलक्टर अनिल कुमार अग्रवाल ने बताया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर दो दिवस के लिए प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविर तथा अस्थायी मंहगाई राहत कैंप भी लगाये जा रहे है। जिसके अन्तर्गत 26 व 27 अप्रैल को उपखण्ड धौलपुर के राजीव गांधी सेवा केन्द्र बरैठा, उपखण्ड बाडी के राजीव गांधी सेवा केन्द्र नीमखेड़ा, उपखण्ड बसेड़ी के राजीव गांधी सेवा केन्द्र धौर्र, उपखण्ड राजाखेड़ा के राजीव गांधी सेवा केन्द्र बाजना, उपखण्ड सैंपऊ के राजीव गांधी सेवा केन्द्र कनासिल, तथा उपखण्ड सरमथुरा के राजीव गांधी सेवा केन्द्र आंगई में कैंप का आयेजन किया जायेगा। उन्होने बताया कि प्रशासन शहरो के संग अभियान तथा अस्थायी मंहगाई राहत कैैंप 26 व 27 अपैऊ को बाडी उपखण्ड में परशुराम धर्मशाला वार्ड न. 23 उपखण्ड बसेडी मे राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कंदपुरा के पास, उपखण्ड धौलपुर में 26,27 व 28 अपै्रल को शास्त्री कॉम्पलेक्स धौलपुर में, उपखण्ड राजाखेड़ा में जैन धर्मशाला, उपखण्ड सरमथुरा में आरएसी ग्राउंड पर कैंप लगाया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *