कोचिंग सेंटर का हुआ शुभारंभ

कोचिंग सेंटर का हुआ शुभारंभ

कोचिंग सेंटर का हुआ शुभारंभ

धौलपुर उपखंड के कंचनपुर गांव में द्रोण सैनिक कोचिंग का शुभारंभ आर पी सुरेश भारद्वाज ने फीता काटकर किया ।कोचिंग के संचालक कप्तान सिंह, व्यवस्थापक एस वीर सिंह एवं राहुल शर्मा ने द्रोण सैनिक कोचिंग शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुरेश आरपी सुरेश भारद्वाज, कार्यक्रम के अध्यक्ष शिक्षाविद गणेशी लाल सोलंकी एवं विशिष्ट अतिथि मनोरंजन शर्मा, कंसपुरा सरपंच रामब्रज सिंह एवं विशंभर दयाल शर्मा का माल्यार्पण कर एवं पगड़ी बांधकर स्वागत सम्मान किया। कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर कोचिंग में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर ,माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा मंत्रोचार के साथ बच्चों का अध्ययन शुरू करवाया गया। मुख्य अतिथि आरपी सुरेश भारद्वाज ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में शिक्षा ही एक ऐसा साधन है, जिससे हर मुकाम पाया जा सकता है। इसलिए सभी को अपने बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए ।उन्होंने कहा कि कोचिंग के यहां खुलने से क्षेत्र के बच्चों को नवोदय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा, मिलिट्री स्कूल तथा सैनिक स्कूल में प्रवेश परीक्षा के लिए अब
बाहर नहीं जाना पड़ेगा। इन परीक्षाओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों के लिए स्थानीय स्तर पर ही अच्छी शिक्षा मिल सकेगी । संचालक कप्तान सिंह ने बताया कि द्रोण सैनिक कोचिंग में बच्चों के लिए रहने के लिए हॉस्टल की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।साथ ही योग्य शिक्षकों द्वारा बच्चों को जवाहर नवोदय प्रवेश परीक्षा मिलिट्री स्कूल,देवनारायण एवं सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कराई जाएगी। शिक्षाविद गणेशी लाल सोलंकी एवं मनोरंजन शर्मा ने कहा कि स्थानीय स्तर पर इस कोचिंग के खुलने से बच्चों को अपने अभिभावकों से दूर नहीं होना पड़ेगा तथा अभिभावकों का पैसा भी कम खर्च होगा। कार्यक्रम का संचालन मदन शर्मा ने किया ।इस अवसर पर मुकेश कुमार , राम मुकट सिंह ,रामसहाय गुर्जर, मुंशी सिंह, रमाशंकर शर्मा, मुकेश,
महेश, बंटी सहित अभिभावक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *