शत प्रतिशत जनाधार प्रमाणीकरण एवं डीबीटी करावें – मुकेश गर्ग

शत प्रतिशत जनाधार प्रमाणीकरण एवं डीबीटी करावें - मुकेश गर्ग
शत प्रतिशत जनाधार प्रमाणीकरण एवं डीबीटी करावें - मुकेश गर्ग

शत प्रतिशत जनाधार प्रमाणीकरण एवं डीबीटी करावें – मुकेश गर्ग


धौलपुर। जिले के कक्षा 1 से 8 के राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को 2-2 जोडी निःशुल्क यूनिफॉर्म वितरित की जा चुकी है जनाधार प्रमाणीकरण के अभाव में कुछ विद्यार्थियों के खाते में 200 रूपये की राशि जारी नही की गई है। अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा धौलपुर मुकेश गर्ग ने बताया कि धौलपुर जिले के 89 प्रतिशत विद्यार्थियों का जनाधार प्रमाणीकरण हो चुका है शेष विद्यार्थियों के जनाधार प्रमाणीकरण नही होने के कारणों की प्रविष्टि शालादर्पण पर की जानी थी किन्तु अभी तक 11418 विद्यार्थियों के जनाधार प्रमाणीकरण नही होने के कारणों की प्रविष्टि शालादर्पण पर नही की गई है जिसे जिला कलक्टर धौलपुर ने गम्भीरता से लिया है एवं एसे संस्था प्रधानों के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए है। साथ ही जिन विद्यार्थियों के जनाधार प्रमाणीकरण हो चुके है उनके खाते में डीबीटी के माध्यम से राशि 200 रूपये प्रति विद्यार्थी अभी अभी तक जमा नही करने वाले संस्था प्रधानों के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देश जारी किए है। समस्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को उक्त दोनो कार्यों की मॉनीटरिंग करने के निर्देश मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णा कुमारी ने जारी किए हैं। हाल ही में जारी जनाधार प्रमाणीकरण में धौलपुर 21 वें स्थान पर है। सभी संस्था प्रधानों को 12 अप्रैल तक शाला दर्पण पोर्टल पर एंट्री कराने एवं जनाधार प्रमाणीकरण हो चुके विद्यार्थियों की शत प्रतिशत डीबीटी से भुगतान करने के निर्देश दिए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *