व्यापारियों को फूड निर्माण एवं फूड हैंडलिंग का दिया प्रशिक्षण

व्यापारियों को फूड निर्माण एवं फूड हैंडलिंग का दिया प्रशिक्षण
व्यापारियों को फूड निर्माण एवं फूड हैंडलिंग का दिया प्रशिक्षण

व्यापारियों को फूड निर्माण एवं फूड हैंडलिंग का दिया प्रशिक्षण

धौलपुर।आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्राण राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार जिले में फॉस्टैक ट्रेनिंग का आयोजन किया जा रहा है जिसमें व्यापारियों को फूड निर्माण एवं फूड हैंडलिंग के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बुधवार को भोले बाबा मिल्क फूड इंडस्ट्रीज धौलपुर में फॉस्टैक ट्रेनिंग का प्रशिक्षण दिया गया खाद्य सुरक्षा अधिकारी पदम सिंह परमार ने बताया कि उपभोक्ताओं तक निर्धारित मानकों के अनुरूप शुद्ध दूध और दूध उत्पादों की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए। दुग्ध व्यापारियों को ट्रेनिंग दी जा रही है। जयपुर से आए प्रशिक्षक प्रेम चंद शर्मा ने व्यापारियों को फूड निर्माण एवं फूड हैंडलिंग का प्रशिक्षण दिया। इसके साथ ही ऑयल मिल मालिकों तथा मिठाई विक्रेताओं को भी आमजन को शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने के लिए फूड हैंडलिंग का प्रशिक्षण दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *