भारतीय सशस्त्र सेनाओं के भूतपूर्व सैनिक दिवस को धूमधाम से मनाया

भारतीय सशस्त्र सेनाओं के भूतपूर्व सैनिक दिवस को धूमधाम से मनाया

भारतीय सशस्त्र सेनाओं के भूतपूर्व सैनिक दिवस को धूमधाम से मनाया

धौलपुर। भारतीय सशस्त्र सेनाओं के भूतपूर्व सैनिक(वेटरन्स) दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन जिला विश्राम गृह धौलपुर में आयोजित हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अतिरिक्त जिला कलक्टर सुदर्शन सिंह तोमर, ब्रिगेडियर राजीव सरीन विशिष्ट सेवा मेडल, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी शीशराम यादव एवं तहसीलदार धर्म सिंह ने मां भारती एवं सुभाष चन्द्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ब्रिगेडियर राजीव सरीन विशिष्ट सेवा मेडल ने अपने सेवाकाल के संस्मरण साझा करते हुए कहा कि सेना में अनुशासन और असाधारण कार्य करना देश हित में बहुत ही सराहनीय मना जाता है। उन्होंने कहा कि मातृभूमि के लिए सदैव तत्पर रहते हुए मुस्कराते हुए कार्य करते रहना चाहिए। उन्होंने लेह, लद्दाख, सियाचिन ग्लेशियर की ओर की सेवाकाल के कई संस्मरण साझा किए। उन्होंने सभी को शुभकामनाएं प्रेषित की।
अतिरिक्त जिला कलक्टर सुदर्शन सिंह तोमर ने संबोधित करते हुए वीरों और वीरांगनाओं की शहादत को याद करते हुए सैनिकों की वीरगाथाओं एवं सैनिकों के त्याग और योगदान को सराहा। अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद शीशराम यादव ने वीर सैनिकों के योगदान की सराहना करते हुए भूतपूर्व सैनिक दिवस की शुभकामनाएं दी।अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद राजस्थान के सह संगठन सचिव प्रणव मुखर्जी ने धौलपुर जिले के शहीद सैनिकों के शौर्य एवं पराक्रम पर प्रकाश डालते हुए सैनिकों के देशहित में योगदान की जानकारी दी ।
कार्यक्रम के मंच संचालन कर रहे गोविंद प्रसाद शर्मा ने धौलपुर के इतिहास के बारे में बताया ।
अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद राजस्थान शाखा धौलपुर के अध्यक्ष कैप्टन अशोक सिंह परमार एवं शाखा बाड़ी के अध्यक्ष कैप्टन बनवारी सिंह परमार ने सभी का आभार व्यक्त किया। तत्पश्चात सैनिक विश्रामगृह धौलपुर के सर्वप्रथम वीरांगनाओं में शहीद लांस नायक कमल सिंह खोरपुरा की धर्मपत्नी वीरांगना सुशीला देवी, शहीद लांस नायक कम्मोद सिंह धारापुरा की धर्मपत्नी वीरांगना उर्मिला देवी,शहीद ग्रनेडीयर राघवेंद्र परिहार गढ़ी जाफर की धर्मपत्नी वीरांगना अंजना, पुलवामा के शहीद कांस्टेबल भागीरथ सिंह गुर्जर जैतपुर के चाचा जरदान सिंह को सम्मानित किया गया, तत्पश्चात वीरता पुरस्कार विजेताओं एवं पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया । कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ ।इस अवसर पर कैप्टन रामनिवास परमार, रनवीर सिंह, सूबेदार मेजर मुकेश चंद शर्मा, सूबेदार कैलाश चन्द्र शर्मा, सज्जन शर्मा, राहुल सैन, गोविंद शर्मा , सुरेन्द्र शर्मा, कालीचरण बघेला, राजीव बघेला ,राजकुमार शर्मा, वकील राम परमार, मांगेलाल, मुन्नालाल परमार, सूरज पाल, कैलाश सोनी, बलवीर सिंह, महेश सिंह ,रामबीर सिंह,गोविंद शर्मा ,राजेंद्र गिरी, सूबेदार मेजर यशपाल सिंह, सुरेश सिकरवार, कालीचरण बघेला, चतुर सिंह परमार, सुरेंद्र शर्मा, राम खिलाड़ी,राजेश शर्मा, बनवारी लाल ,अमर सिंह, नरेंद्र सिंह, वासुदेव, जितेंद्र सिंह, मुनेश अनेक सिंह,विनोद शर्मा,अनिल शर्मा, हरिओम सिंह, , नरेंद्र सिंह, सुरेश राजपूत, मानसिंह राजपूत, विनोद कुमार , राजकुमार त्यागी, बलवीर सिंह सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *