मतदान केन्द्रों पर शीघ्रातिशीघ्र सभी आवश्यक व्यवस्थाएं करें सुनिश्चित – जिला कलक्टर

मतदान केन्द्रों पर शीघ्रातिशीघ्र सभी आवश्यक व्यवस्थाएं करें सुनिश्चित - जिला कलक्टर

मतदान केन्द्रों पर शीघ्रातिशीघ्र सभी आवश्यक व्यवस्थाएं करें सुनिश्चित – जिला कलक्टर

धौलपुर।जिला कलक्टर अनिल कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में सोमवार को साप्ताहिक बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने सभी विभागों से स्वीप गतिविधियों के संबंध में जानकारी ली तथा इस संबंध में स्वीप गतिविधियां निर्धारित समय के अनुरूप क्रियान्वित करने के निर्देश दिये। जिला कलक्टर ने कहा कि जिन लाभार्थियों का पालनहार योजना का वार्षिक सत्यापन एवं नवीनीकरण नहीं हुआ है उनके शत प्रतिशत सत्यापन पूर्ण कराये जायें।
उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी कृष्णा कुमारी को ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी को पाबंद कर जिले के सभी मतदान केन्द्रों पर बुनियादी आवश्यक सुविधाओं का शत-प्रतिशत प्रंबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जिन मतदान केन्द्रों पर रैंप, पेयजल, शौचालय, फर्नीचर आदि की व्यवस्था नहीं है उन पर शीघ्रातिशीघ्र सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित सूचना भिजवाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्रों पर समुचित साइनेज की व्यवस्था की जाये। उन्होंने कहा कि शाला दर्पण से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार जिन पात्रा छात्रों का फॉर्म 6 अभी तक नहीं भरा गया है उनका शत-प्रतिशत मतदाता सूची में पंजीकरण करवायें। स्कूलों में मतदाता जागरूकता हेतु नारा लेखन करवायें एवं ईवीएम का हैंड्स ऑन प्रयोग करवायें। सभी विभाग ई-शपथ का कार्य तीव्रता से पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि सभी विभाग स्वीप गतिविधियों हेतु अधिक से अधिक नवाचार करें। स्वीप नोडल अधिकारी सुदर्शन सिंह तौमर ने कहा कि सभी विभाग अपने लेटर पैड पर मतदाता जागरूकता हेतु स्वीप लोगो का प्रयोग करें। सार्वजनिक स्थानों, ओवर हैड पानी की टंकियों पर नारा लेखन करवायें।
बैठक में मुख्यमंत्री क्षेत्रीय विकास योजना के तहत राजीविका में प्राप्त प्रस्तावों पर भी चर्चा की गई। बैठक राजीविका स्वयं सहायता समूह महिलाओं को अर्थिक स्वावलंबन प्रदान करने के उद्देश्य से रोजगार हेतु राजकीय कार्यालयों में कैंटीन खोलने के प्रस्ताव पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान उपखण्ड अधिकारी धौलपुर मनीष कुमार जाटव, अतिरिक्त कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद शीशराम यादव सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *