वाहन चालक नो रिफ्लेक्टर नो व्हीकल की पालना करें – विजय कुमार मीणा

वाहन चालक नो रिफ्लेक्टर नो व्हीकल की पालना करें - विजय कुमार मीणा

वाहन चालक नो रिफ्लेक्टर नो व्हीकल की पालना करें – विजय कुमार मीणा

परिवहन विभाग ने वाहनों पर लगाए रिफ्लेक्टर

धौलपुर।जिला परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग धौलपुर द्वारा जिले में चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत गुलाब बाग चौराहे पर चार पहिया वाहनों के पीछे रिफ्लेक्टर लगाए गए। जिला परिवहन अधिकारी विजय कुमार मीणा ने बताया कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाये जा रहे जागरूकता अभियान के अंतर्गत विभाग द्वारा वाहनों के पीछे रिफ्लेक्टर लगाए गए तथा वाहन चालकों से आग्रह किया कि वे नो रिफ्लेक्टर नो व्हीकल का कड़ाई से पालन करें।
परिवहन निरीक्षक हेमंत शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार के आदेश के अनुपालना में चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत चार पहिया वाहनों पर जिनमें विशेषकर ट्रैक्टर की ट्रॉलियों के पीछे रिफ्लेक्टर लगाने का कार्य किया गया जिससे सर्दियों में कोहरे के कारण हो रही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। उन्होंने बताया कि कोहरे के समय वाहनों के पीछे रिफ्लेक्टर लगे होने से दुर्घटना की संभावना कम हो जाती है। ऐसे में वाहन चालकों को अपने वाहनों पर अनिवार्य रूप से रिफ्लेक्टर लगाने चाहिए ।इस अवसर पर परिवहन विभाग की ओर से प्रभात शर्मा व न्याय दर्शन संस्था की ओर से रंजीत दिवाकर मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *