
संभागीय आयुक्त ने महंगाई राहत कैंप का किया निरीक्षण, फीडबैक लेकर दिए दिशा निर्देश
धौलपुर। सैंपऊ उपखंड के ग्राम सहरोली में शुक्रवार को महंगाई राहत कैंप का औचक निरीक्षण करने संभागीय आयुक्त सांवरमल वर्मा पहुंचे। संभागीय आयुक्त की अगुवानी एसडीएम रेखा मीणा द्वारा की गई। शिविर में लगी सभी विभागों की स्टॉल का निरीक्षण कर वर्क प्रोग्रेस रिपोर्ट की जानकारी हासिल की। संभागीय आयुक्त ने शिविर में मौजूद महिला और पुरुषों से वार्ता कर महंगाई राहत कैंप का जायजा लिया। शिविर में मौजूद लोगों ने राज्य सरकार द्वारा संचालित महंगाई राहत कैंप की जमकर सराहना करते हुऐ शिविर को आमजन के लिए बड़ी राहत देने वाला बताया है। संभागीय आयुक्त सांवरमल वर्मा ने कहा राज्य सरकार के निर्देश में आमजन को राहत देने के लिए महंगाई राहत कैंपों का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ प्रशासन गांव के संग अभियान भी जारी है। महंगाई राहत कैंप का आमजन में विशेष उत्साह है। इसके साथ प्रशासन गांव के संग अभियान में 23 विभाग सम्मिलित किए गए जिसके लिए प्रशासनिक अधिकारी और सरपंचों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा प्रशासन गांव के संग अभियान में 23 विभाग सहभागिता निभा रहे हैं। जिसके माध्यम से आमजन लाभ उठा सकता है। उन्होंने कहा महंगाई राहत कैंप में सभी पात्र लोगों को लाभ दिया जाएगा। उन्होंने कहा राजस्थान प्रदेश में 30 जून तक महंगाई राहत कैंप लगातार जारी रहेगे। पात्र व्यक्ति किसी भी कैंप में पंजीयन करा सकता है। आमजन से अपील करते हुऐ उन्होंने कहा महंगाई राहत कैंप का लाभ जरूर उठाएं। उन्होंने कहा महंगाई राहत कैंप के अंतर्गत योजनाओं के गारंटी कार्ड दिए जा रहे हैं। इसके अलावा प्रशासन गांव के संग अभियान में 23 विभागों की सहभागिता सुनिश्चित की गई है।

- अगरा में होगा ‘द सैफायर नाइट’ का भव्य आयोजन, मासूम शर्मा लगाएंगे देसी बीट की धुन
- फिरोजाबाद में Glass & Aluminium Work : 15+ सालों की कारीगरी और भरोसे की कहानी
- ग्वालियर से सीखा, दिल्ली-नोएडा में निखारा हुनर, परुल गर्ग जैसी गुरु से ली ट्रेनिंग — अब धौलपुर में अकांक्षा शर्मा ने खोला अपना ब्यूटी पार्लर और अकैडमी
- दर्प केतन समाज सेवा समिति: फिरोज़ाबाद के एक छोटे से गाँव से शुरू हुआ सेवा का महाअभियान
- धौलपुर में डिस्कॉम का हंटर: 27 लाख बकाया होने पर उखाड़े 30 कृषि ट्रांसफार्मर, कार्रवाई देख मौके पर ही जमा हुए 6 लाख रुपए

| Local News | Social Issues | Political News | Sports Highlights | Trending Topics | Entertainment News | Jobs Updates | Government Notification & News





