
नगर परिषद सभागार में किया डायलॉग विद डॉटर कार्यक्रम का आयोजन
धौलपुर। राष्ट्रीय बालिका दिवस 2023 के अवसर पर जिला स्तर पर महिला अधिकारिता विभाग एवं उपखंड प्रशासन धौलपुर के संयुक्त तत्वावधान में डायलॉग विद डॉटर कार्यक्रम का आयोजन नगर परिषद सभागार में किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से कक्षा 8 से 12 वीं में अध्ययनरत बालिकाओं को 3 थीम पर संवाद सत्र आयोजित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलन कर की गई। महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक भूपेश कुमार गर्ग ने कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुनीता मीणा ने बालिकाओं के संबंध में विधिक प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा की साथ ही कहा कि आज के समारोह का उद्देश्य बालिकाओं, महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उनके सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने संविधान के भाग 4(क) में दिये गये मूल कर्तव्यों पर चर्चा करते हुए कहा कि हमारा दायित्व है कि हमअपनी संस्कृति की गौरवशाली परम्परा के महत्व को समझें तथा ऐसी कुप्रथाओं का त्याग करें, जो कि स्त्रिायों के सम्मान के खिलाफ हों। उन्होंने संपत्ति में पुत्री को समान अधिकार, हिंदू दत्तक ग्रहण एवं भरण पोषण अधिनियम, दहेज प्रथा निषेध कानून अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 पीटा एक्ट,पोक्सो,घरेलू हिंसा अधिनियम,महिला हेल्पलाइन पर विस्तार से चर्चा की। उपखंड अधिकारी अनूप सिंह ने बालिकाओं को इस अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए कल्पना सरोज की कहानी सुनाकर प्रेरित किया कि किस प्रकार विपरीत परिस्थितियों में कोई भी महिला शिखर तक पहुंच सकती है। उन्होंने बालिकाओं को निरंतर नए सपने देखने और उन सपनों को साकार करने के लिए जुटने का आह्वान किया और कहा कि आज कार्यक्रम के बाद सभी बालिकाएं अपने घर जाकर डायरी में अपना बड़े से बड़ा सपना लिखें। उन्होंने नई पहल करते हुए आठवीं में अध्ययनरत एक बालिका के माध्यम से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की शपथ दिलवाई।सहायक कलक्टर दीपक खटाना ने बालिकाओं को गरिमा हेल्पलाइन, चाइल्ड हेल्पलाइन के विषय में जानकारी दी।
अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी अंजली सिंह ने गुड टच बैड टच पर चर्चा करते हुए बालिकाओं को कहा की किसी भी गलत का विरोध करना सीखें तथा आसपास के परिवेश में गलत लोगों की पहचान करें। अवंतिका अग्रवाल ने महामारी स्वच्छता प्रबंधन पर चर्चा करते हुए कहा की यह शरीर की सामान्य प्राकृतिक प्रक्रिया है इसको लेकर बालिकाओं को किसी भी प्रकार के अवसाद में नहीं आना चाहिए तथा सहज रूप में लेना चाहिए।उन्होंने उड़ान योजना पर चर्चा की।बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला स्तरीय ब्रांड एंबेसडर पार्वती कुशवाहा ने अपने स्वयं के सफर को बताकर बालिकाओं को प्रेरणा दी कि किस प्रकार एक गांव की महिला अफ्रीकी देशों तक अपनी स्वयं सहायता समूह की अभिप्रेरणा को लेकर जा सकती है।कार्यक्रम को सविता सिंह एवं इनरव्हील क्लब की आकांक्षा भार्गव,मीनल भार्गव ने भी संबोधित किया। मंच संचालन एडवोकेट कीर्ति राजावत एवं मांगीलाल आर्य ने किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया l
- शिकोहाबाद में सौर ऊर्जा का बढ़ता दायरा — कालिसन पावर सॉल्यूशन के 15 साल और 500 से अधिक घरों की बदली तस्वीर
- बाड़ी नवदुर्गा महोत्सव: 3तीसरे दिन स्थानीय कलाकारों ने बिखेरे रंग, SHO देवेंद्र शर्मा के क्लासिकल गीत ने बांधी समां
- रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर पलटा सवारियों से भरा ऑटो, 7 साल की मासूम पलक की दर्दनाक मौत, 4 लोग गंभीर रूप से घायल
- बाड़ी में ईद-उल-फितर 2026 का उल्लास: मस्जिदों और ईदगाहों में गूंजी ‘अल्लाह-हु-अकबर’ की सदाएं, गले मिलकर दी मुबारकबाद
- फ़िरोज़बाद के पचोखरा में तीन बार पलटी तेज रफ्तार कार, बाइक सवार को बचाने में हुआ हादसा, 4 साल की बच्ची सहित सभी सुरक्षित
Administrative News Arms Act bari news Baseri News Crime News Dholpur Local News Dholpur News Dholpur News Channel Dholpur News Web Site Dholpur Rajasthan News Update DlpnewsToday DLPNewsTV DLP News TV Dlp NewsTv Education News Hiring In Dholpur Illegal Mining Job In Dholpur maniya news Off The News Police Action Rajakhera News Rajasthan Government Rajasthan News Rajasthan Police Republic Day Road Safety sarmathura news tallakhas Tallakhas Private Limited Today Dholpur News Today Special Weather Update आपदा प्रबंधन एसपी विकास सांगवान चार घायल चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना धौलपुर धौलपुर न्यूज धौलपुर न्यूज़ धौलपुर पुलिस धौलपुर समाचार पुलिस जांच में जुटी यातायात नियमों की अनदेखी बनी हादसों की वजह: राजस्थान न्यूज़

| Local News | Social Issues | Political News | Sports Highlights | Trending Topics | Entertainment News | Jobs Updates | Government Notification & News




