दिहौली एवं जाटोली में जिला प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में जन सुनवाई आयोजित

दिहौली एवं जाटोली में जिला प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में जन सुनवाई आयोजित
दिहौली एवं जाटोली में जिला प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में जन सुनवाई आयोजित

दिहौली एवं जाटोली में जिला प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में जन सुनवाई आयोजित

धौलपुर। माह के प्रत्येक प्रथम गुरुवार को होने वाली ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई राजाखेडा पंचायत समिति के ग्राम दिहोली एवं धौलपुर की ग्राम पंचायत जाटौली में आयोजित की गई। मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद सुदर्शन सिंह तौमर ने कहा कि परिवादियों द्वारा दर्ज किए गए परिवादों का प्रशासन एवं संबंधित अधिकारी संवेदनशीलता के साथ निस्तारण करें। जनसुनवाई के दौरान ग्राम पंचायत दिहोली में 29 एवं ग्राम पंचायत जाटोली में 31 परिवाद प्राप्त हुए। परिवादी समस्त ग्रामीण गणो द्वारा परिवाद में बताया कि नरेगा कार्य के तहत मन्दिर से पंचपीर आम रास्ता तक कच्ची सड़क निर्माण नही करने देगें कि शिकायत को गम्भीरता से लेते हुऐ समस्या समाधान करने के लिए मौके पर ग्राम विकास अधिकारी एवं पटवारी को भेजकर वास्तविक स्थिती से अवगत कराने के निर्देश देते हुए कहा की समस्या का समाधान कर नरेगा कार्य शुरू करवाया जाना सुनिश्चत करे। परिवादी विनोद कुमार ने दिहोली से अतरोली तक विद्युत लाइनो के झूलते तारो की शिकायत पर अधिशाषी अभियन्ता विद्युत को झूलते तारो की समस्या का समाधान करने के निर्देश दिये। परिवादी सुनीता मौटी रामलाल मूलचन्द के द्वारा प्रधानमंत्राी किसान सम्मान निधी में लाभान्वित कराने की शिकायत के निस्तारण के लिए नायक तहसीलदार को निर्देश देते हुऐ कहा की परिवादियों के बैंक खाते से मेपिंग कराते हूए भौतिक सत्यापन किया जाकर लाभ दिलाया जाना सुनिश्चित करें। परिवादी ममता, सत्यप्रकाश, सतीश, राजवीर, ने खाद्य सुरक्षा सूची में जाडने का परिवाद दिया। इसके समाधान के लिए जिला रसद अधिकारी से कहा कि पोर्टल खुलने पर परिवादियों के नाम खाद्य सुरक्षा सूची मे ंजुडवाने की कार्यवही की जाये। रामलाल द्वारा खाद्य सुरक्षा सुूची मंे नाम जुडने के उपरान्त भी कोष मशीन में नाम नही दिखता हैं। इस समस्या समाधान के लिए जिला रसद अधिाकारी को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। ग्राम में पेयजल की व्यवस्था ना होने के परिवाद पर उन्होंने जन स्वास्थ्य अभियान्त्रिाकी विभाग एवं जल जीवन मिशन के संबंधित अधिकारियों को 1 महीने में जल की आपूर्ति शुरु करने के निर्देश दिये। ग्राम दिहोली में सफाई की व्यवस्था के लिए ग्राम विकास अधिकारी आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी अधिकारियों को परिवादों के समाधान हेतु दिये गये निर्देशों पर पालना रिपोर्ट भेजने हेतु पाबंद किया तथा परिवादियों को उनकी समस्या पर हुई विभागीय कार्यवाही का लिखित जवाब देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परिवादियों को लिखित जवाब मिलने से उन्हें अनावश्यक रूप से परेशानी नहीं होती।
जन सुनवाई के दौरान सम्बधित विभागिय अधिकारीयों नें राज सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याण कारी योजनाअेा की जानकारी आम जन को दी और कहा कि आम जन सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठाऐं। जन सुनवाई मे उपखण्ड अधिकारी राजाखेडा देवीसिंह, नायाब तहसीलदार चरण सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयन्ती लाल मीणा, अधीक्षण अभियन्ता पीएचईडी एच के अग्रवाल, विकास अधिकारी राकेश सिंघल, जिला रसद अधिकारी गजेन्द्र शर्मा सहित सम्बधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *