महगाई राहत शिविरों में शिक्षको को रोटेशन से लगाने की मांग

महगाई राहत शिविरों में शिक्षको को रोटेशन से लगाने की मांग

महगाई राहत शिविरों में शिक्षको को रोटेशन से लगाने की मांग

धौलपुर।राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत ने जिला कलक्टर अनिलकुमार अग्रवाल को चन्द्रभान चौधरी के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा। शिक्षक संघ एकीकृत के प्रदेश संघठन महामंत्री चंद्रभान चौधरी ने बताया महंगाई राहत शिविर के दोरान जिन शिक्षको की ड्युटी 24 अप्रैल से 30 जून तक अनवरत लगाई गई हे। चुकि ग्रीष्मकालीन अवकाश 17 मई से शुरू हो रहा हे। इसलिये इस दौरान उक्त कार्मिको की ड्युटी रोटेशन के आधार पर लगाई जाएं जिससे शिक्षको को राहत मिल जायेगी और अन्य जिले के कार्यरत कर्मचारी अपने गृह जिले में छुट्टीयो में जा सकंगे। जिला कलक्टर ने ये मांग मानकर निपटारा भी कर दिया संघ ने जिला कलक्टर का आभार जताया। इस अवसर पर गँगाराम गुर्जर, भारत गुर्जर, राकेश प्रजापति, चौल सिंह जाट, अशोक शर्मा, कुलदीप सिंह, राजेश कुमार, विनोद किरार, संजय कुमार आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *