मुख्य खबर
धौलपुर के सखी वन स्टॉप सेंटर के निरीक्षण में नहीं मिले आवश्यक रजिस्टर, सचिव रेखा यादव ने मांगी जानकारी
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रेखा यादव ने धौलपुर के सखी वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण किया। केंद्र में आवश्यक रजिस्टर उपलब्ध नहीं मिले। वर्तमान प्रभारी ने पूर्व प्रभारी से रिकॉर्ड का विधिवत हस्तांतरण नहीं होने की जानकारी दी।









