19 विशेष योग्यजनों को वितरित की ब्लाईंड स्मार्ट स्टिक

19 विशेष योग्यजनों को वितरित की ब्लाईंड स्मार्ट स्टिक

19 विशेष योग्यजनों को वितरित की ब्लाईंड स्मार्ट स्टिक

धौलपुर।राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विशेष योग्यजनों के हितार्थ प्रारंभ की गयी योजना के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चिकित्सा विभाग व सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, धौलपुर के सहयोग एडीआर भवन परिसर में शिविर का आयोजन किया गया।सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश  सुनीता मीणा ने बताया कि इस शिविर में डॉ सौरभ जारेडा नेत्र रोग विशेषज्ञ द्वारा विशेष योग्यजनों का परीक्षण कर सत्यापन किया गया। बाद परीक्षण अध्यक्ष, स्थायी लोक अदालत सुरेश प्रकाश भट्ट व सचिव सुनीता मीणा द्वारा चिन्हित कुल 29 विशेष योग्यजन में से उपस्थित 19 सत्यापित विशेष योग्यजनों को ब्लाईंड स्मार्ट स्टिक मौके पर ही वितरित की गई। इस मौके पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से अभिषेक शर्मा व शैलेन्द्र सिंह एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *